प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन, प्रदेश सरकार का पुतला दहन करने के बाद राष्ट्रपति को प्रेषित किया ज्ञापन
Angered by the increasing criminal incidents in the state, Congress workers protested strongly against the BJP government, after burning the effigy of the state government, sent a memorandum to the President.
राजू अनेजा ,लाल कुआं ।प्रदेश में बढ़ती अपराधी घटनाओं के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में सड़कों पर उतरकर भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया जिसके बाद गुस्साए कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी के साथ भाजपा सरकार का पुतला दहन किया और तहसील पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पांडे के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने कहा कि देवभूमि में आपराधिक वारदातों का ग्राफ दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है महिला हिंसा के मामले भी बढ़ रहे हैं बावजूद इसके अपराधियों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है जिससे प्रदेश में भय एवं अराजकता का माहौल बना हुआ है कांग्रेस के लोगों का कहना था कि देवभूमि में जिस प्रकार से आए दिन आपराधिक वारदातें बड़ी है उससे देवभूमि की महिमा को पूरे देश में शर्मसार किया है इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी तहसील परिसर में उमड़े और भाजपा सरकार मुर्दाबाद के जोरदार नारे लगाए बाद में राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन तहसील में सोपा गया ज्ञापन सौंपने के बाद कांग्रेस का काफिला जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करता हुआ नगर के मुख्य मार्ग में आया और रेलवे स्टेशन चौराहे के समीप भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया इस दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पांडे बिंदुखत्ता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पुष्कर दानू बरेली रोड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैलाश चंद्र दुम्का वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र सिंह बोरा हेमवती नंदन दुर्गापाल पूर्व अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा वरिष्ठ कांग्रेस नेता रविशंकर तिवारी ग्राम प्रधान शंकर जोशी ग्राम प्रधान रमेश जोशी दया किशन कबड़वाल उमेश कबड़वाल दया किशन बमेटा कांग्रेस किसान नेता रमेश तिवारी पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह खनवाल एडवोकेट बालम सिंह बिष्ट राजकुमार शर्मा कमल सिंह दानू कुंदन सिंह मेहता ग्राम प्रधान हरेंद्र सिंह असगोला दीपक बत्रा पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट प्रदीप सिंह बथ्याल कांग्रेस नेत्री मीना कपिल माया देवी इमरान खान हेमंत पांडे योगेश उपाध्याय कमलेश यादव गुरदयाल सिंह मेहरा हरीश बिसौती गोविंद बल्लभ भट्ट पंकज दानू देवी दत्त पांडे पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद कॉलोनी राजकुमार जितेंद्र पाल माजिद अली गिरधर बम बीडीसी मेंबर भास्कर भट्ट आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे

