प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज (16 सितंबर) सोमवार को जन्मदिन है। इस मौके पर उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत देश के कई दिग्गज नेताओं ने बधाई दी उनकी लंबी उम्र की कामना की।

पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट कर सीएम धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी को हार्दिक शुभकामनाएं, जो राज्य को बदलने की विभिन्न पहलों में सबसे आगे हैं। उनकी लंबी स्वस्थ जिंदगी की कामना करता हूं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव: आईपीएस रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को कमान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनकी लंबी आयु की कामना की। लिखा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड विकास गरीब कल्याण के स्वर्णिम काल का साक्षी बन रहा है। मैं बाबा केदारनाथ से आपके स्वस्थ, सुखद दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करता हूं।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने बधाई संदेश में लिखा, देवभूमि उत्तराखंड के यशस्वी एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके अथक परिश्रम एवं समर्पण से उत्तराखंड निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। मैं महाप्रभु जगन्नाथ से आपके स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।

यह भी पढ़ें 👉  बेतालघाट में कोसी नदी में डूबने से सेना के नायब सूबेदार की दर्दनाक मौत, छुट्टी पर गांव आए थे घर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, उत्तराखंड की पावन धरती के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी को उनके जन्मदिन की हार्दिक बधाई! आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्राप्त हो। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं आपके यशस्वी नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर प्रगति करता रहे, यही बाबा केदारनाथ से मेरी प्रार्थना है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी की पैनी नजरों से नहीं बच पाया गदरपुर तहसील में फर्जीवाड़ा! दो युवकों से छह घंटे की पूछताछ के बाद खुलती गईं फर्जीवाड़े की परतें, काशीपुर-गदरपुर-रुद्रपुर तक जुड़े तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad