लालकुआं : प्लाईवुड फैक्ट्री से बरामद की गई बिंदुखत्ता क्षेत्र से अवैध रूप से काटी गई इमारती लकड़ी

खबर शेयर करें -

लालकुआं: बिंदुखत्ता क्षेत्र से तस्करों द्वारा अवैध रूप से काटी कई इमारती लकड़ी को वन विभाग की टीम ने यूपी के बिलासपुर की एशियन डोर इंडस्ट्रीज प्लाईवुड फैक्ट्री से बरामद किया है, टीम द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

तराई पूर्वी वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी संदीप कुमार द्वारा उप प्रभागीय वनाधिकारी गौला अनिल जोशी के नेतृत्व में टीम गठित कर गत सप्ताह बिंदुखत्ता क्षेत्र से काटी गई इमारती लकड़ी को बरामद करने के निर्देश दिए थे। मामले में जांच कर रही वन विभाग की टीम को पता चला की अधिकतर लकड़ी को तस्करों द्वारा बिलासपुर स्थित प्लाईवुड फैक्ट्री में पहुंचाया गया है। जिसपर टीम द्वारा एशियन डोर इंडस्ट्रीज प्लाईवुड फैक्ट्री बिलासुपर छापामार कर लकड़ी को बरामद कर लिया है, जिसे वन विभाग की टीम ने कब्जे में लेकर हल्द्वानी लाया गया है। प्रभागीय वनाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि लकड़ी चोरी में शामिल व्यक्तियों के सम्बंध में कुछ अहम सुराग भी मिले हैं, जिनको चिह्नित कर विधिक कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। टीम में वन क्षेत्राधिकारी गौला चंदन सिंह अधिकारी, वन क्षेत्राधिकारी डौली नवीन पवार, उप वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद सिंह बिष्ट सहि गौला व डौली रेंज के कर्मचारी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरों पर बड़ा प्रहार ! मिल्क पाउडर-रिफाइंड से तैयार हो रहा था ‘नकली मावा’, छापे में ढाई क्विंटल मिलावटी मिठाई बरामद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  युवा व्यापारी नेता दिनेश लोहनी का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन: लालकुआं में शोक की लहर, परिजनों में मचा कोहराम