फटाफट लूट लो! Flipkart की दिवाली सेल में iPhone समेत इन फोन्स पर मिल रहा भर-भरकर डिस्काउंट, आपको कौन-सा है पसंद

खबर शेयर करें -

सितंबर महीने से ही फ्लिपकार्ट, अमेजन जैसे अलग-अलग ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बड़ी सेल देखने को मिल रही है, जहां कई प्रोडक्ट बेहद सस्ते दामों पर मिल रहे हैं। सेल के दौरान स्मार्टफोन्स पर भारी ऑफर्स मिल रहे हैं।

हाल ही में फ्लिपकार्ट पर बिग बिलियन डेज सेल खत्म हुई थी, जिसके तुरंत बाद कंपनी ने बिग शॉपिंग उत्सव सेल की घोषणा की थी। यह सेल 17 अक्टूबर को खत्म हुई थी, जिसके बाद कंपनी फिर से एक और सेल लेकर आ गई है। जी हां, दिवाली आने वाली है, ऐसे में कंपनी ने भी त्योहार का फायदा उठाते हुए अब फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल लेकर आई है। जहां एक बार फिर आपको स्मार्टफोन्स पर शानदार ऑफर्स देखने को मिलेंगे। आइए जानते हैं इसके बारे में…

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में भाजपा के किले पर खतरे की दस्तक ! कमल की जड़ों तक पहुंची जनता की नाराजगी

फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल कब शुरू होगी?
फ्लिपकार्ट की ऑफिशियल साइट के मुताबिक, यह सेल 21 अक्टूबर से शुरू हो रही है। जबकि प्लस मेंबर्स 20 अक्टूबर से इस सेल का लुत्फ उठा पाएंगे। सेल से पहले कंपनी ने उन प्रोडक्ट्स को टीज किया है, जिन पर बंपर डिस्काउंट ऑफर देखने को मिलने वाला है। इसमें सेल पेज पर iPhone और कई दूसरे ब्रांड के स्मार्टफोन्स दिख रहे हैं। इसके अलावा कंपनी ने अन्य कैटेगरी के प्रोडक्ट्स को भी टीज किया है जो सेल में बेहद कम कीमत पर उपलब्ध होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  क्या इस बार भाजपा के किले को ढहाएगी कांग्रेस या निर्दलीय दोहराएंगे इतिहास? लालकुआं में सियासी पारा चढ़ा, पढिए पूरी खबर

iPhone समेत ये स्मार्टफोन सस्ते में मिलेंगे
iPhone 15, iPhone 15 Plus
Motorola G85 5G
SAMSUNG Galaxy S23 FE
vivo V40 5G

Flipkart Big Diwali Sale: टॉप डील्स
ये वो स्मार्टफोन हैं जिन्हें कंपनी ने अपनी वेबसाइट के टॉप डील्स पेज पर लिस्ट किया है। ये सभी डिवाइस अपने प्राइस रेंज में सबसे दमदार फोन में से एक हैं। सेल में इन फोन पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट देखने को मिलने वाला है। हालांकि, इसके अलावा भी सेल में कई स्मार्टफोन बेहद सस्ते में मिलने वाले हैं। बिग बिलियन डेज सेल की तरह दिवाली सेल में भी आपको iPhone 15 को महज 50 से 55 हजार रुपये के बीच ऑफर के साथ खरीदने का मौका मिल सकता है। वहीं, SAMSUNG Galaxy S23 FE भी 30 हजार रुपये के बजट में मिल सकता है। इतना ही नहीं, कंपनी सेल के दौरान कई अन्य गैजेट्स पर 80% तक की छूट देगी।