फटी जीन्स बनी पिटाई का कारण

खबर शेयर करें -

भारत में अक्सर लोग फटी हुई जींस पहनते हैं। कई बार लोग इसे फैशन के चलते पहनते हैं और अब तो यह आम चलन में हो चला है लेकिन ईरान में एक 14 वर्ष की लड़की को फटी जींस पहनना भारी पड़ गया। दरअसल इसकी फटी जींस को जब पुलिस ने देखा तो इसे बहुत पीटा गया।

यह लड़की अपने मित्रों के साथ अपना जन्मदिन मनाने गई थी। शिराज नामक शहर में जब यह लड़की अपना जन्मदिन मना रही थी तो कुछ पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और इसे वाहन में ले जाने लगे। ऐसे में इसने विरोध किया।

यह भी पढ़ें 👉  दो सिर और चार पैर वाले 'अद्भुत' बच्चे का जन्म; प्रसव के दौरान मां ने तोड़ा दम, एक ही दिल पर टिकी है दो जिंदगियां

फटी जीन्स बनी पिटाई का कारण:

इसके बाद पुलिसकर्मियों ने इसे जमकर पीटा। लड़की ने कहा कि उसे बड़े वाहन में सवार दो महिला और पुरूष पीट रहे थे। बाद में लड़की को इस के दस्तावेज पर हस्ताक्षर करवाकर छोड़ दिया गया कि वह इरान के नियमों का कड़ाई से पालन करेगी। गौरतलब है कि उसे आधुनिक परिधान पहनने पर इस तरह की कार्रवाई का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  दो सिर और चार पैर वाले 'अद्भुत' बच्चे का जन्म; प्रसव के दौरान मां ने तोड़ा दम, एक ही दिल पर टिकी है दो जिंदगियां

आधुनिकता से रहना है अपराध:

उसे कहा गया है वह आधुनिक परिधान नहीं पहनेगी। इस मामले में उसकी मां ने कहा कि यह एक बुरा दौर था और उसकी पुलिस ने पिटाई की। दरअसल यहां गैर मुस्लिम पुरूष और मुस्लिम महिला को लेकर इस तरह की कार्रवाई की जाती है और महिला को दंडित किया जाता है।
उन्होंने कहा कि आधुनिकता से रहना और समलैंगिकता के ही साथ शारीरीक संबंध को लेकर यहां पर पाबंदी है।