फरार चल रहे दुष्कर्म और छेड़छाड़ के आरोपी मुकेश बोरा की संपत्ति कुर्की की तैयारी

खबर शेयर करें -

दुष्कर्म और पॉक्सो ऐक्ट के आरोपी भाजपा से निष्कासित एवं नैनीताल-लालकुआं दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा के खिलाफ पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। ऐसे में पुलिस ने अब संपत्ति कुर्क की तैयारी शुरू कर दी है। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद 82 का नोटिस भेजकर मुनादी कराने की प्रक्रिया कराई जाएगी

यह भी पढ़ें 👉  चार साल बाद फूटने लगा जनता का गुस्सा !;पहले सड़क पर महिला ने उठाई थी आवाज, अब शिलापट्ट पर बल्ब फोड़ युवक ने विधायक पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल

बीते रविवार को लालकुआं थाने में नैनीताल-लालकुआं दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया था। इसके दो दिन बाद दुष्कर्म पीड़िता की बेटी के बयानों के आधार पर मुकदमे में पॉक्सो एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई थी। इस बात को एक सप्ताह से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक पुलिस आरोपी मुकेश बोरा और दूसरे नामजद आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। अब पुलिस फरार आरोपी मुकेश बोरा के खिलाफ संपत्ति कुर्क की कार्रवाई करने की तैयारी में है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने कोर्ट में 82 के नोटिस की अर्जी लगाने से पहले दस्तावेजी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस बुधवार को कोर्ट में अर्जी लगा सकती है। प्रभारी सीओ लालकुआं नितिन लोहनी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दस्तावेजी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं इससे पहले आरोपी गिरफ्तार हो जाता है तब प्रक्रिया को रोक दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर-हल्द्वानी हाईवे पर डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत, लिफ्ट लेने वाली महिला गंभीर
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज में भीषण सड़क हादसा: टैक्सी कार और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत के बाद लगी आग, दो युवकों की दर्दनाक मौत