फर्जी पुलिस कर्मी ने रेलवे स्टेशन हरिद्वार के बाहर फुटपाथ ही किराए पर बेच दिया, महीना भी था वसूलता

खबर शेयर करें -

क फर्जी पुलिस कर्मी ने रेलवे स्टेशन हरिद्वार के बाहर फुटपाथ ही किराए पर बेच दिया। रात्रि में फुटपाथ पर सोने वालों से पुलिस कर्मी दो हजार रुपये महीना वसूलता था।

रेलवे स्टेशन में ठेके पर कार्य करने पाले सफाई कर्मी से भी सात महीने में फर्जी पुलिस कर्मी ने 14 हजार रुपये वसूल लिए। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है।
नगर कोतवाल राकेंद्र कठैत के मुताबिक मुरली मनोहर निवासी बैरागी कैैंप बजरीवाला कनखल ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह रेलवे स्टेशन में ठेके पर सफाई कार्य करता है। उसके पास रहने के लिए कोई घर नहीं है। वह रात में स्टेशन के बाहर सड़क पर चाय की दुकान के पास फुटपाथ पर सोता है।आरोप है कि भूपेंद्र नाम का एक व्यक्ति खुद को चेतक पुलिस में तैनात बताता है। फुटपाथ पर सोने वाले बेसहारा लोगों से सोने के एवज में दो-दो हजार रुपये वसूलता है। जो पैसे नहीं देते हैं उनको भगा देता है। रुपये देने से मना करने पर गाली गलौज और मारपीट करता है।

मुरली मनोहर के मुताबिक वह सात महीने में 14 हजार रुपये भूपेंद्र को दे चुका है। मुरली मनोहर का कहना है कि 17 जून को रात करीब ढाई बजे आरोपी चाय की दुकान पर पहुंचा। जून महीने के दो हजार रुपये मांगने लगा। रुपये नहीं देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
मुरली मनोहर के मुताबिक वह आरोपी भूपेंद्र की शिकायत करने पुलिस के पास पहुंचा। थाने में पुलिस ने उसे बताया कि भूपेंद्र नाम का कोई सिपाही चेतक में तैनात नहीं है। इसके बाद भी पुलिस ने मुरली की शिकायत दर्ज नहीं की। मुरली ने कोर्ट की शरण ली। कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में आबादी के पास खेत में निकला अजगर: बकरी को जकड़कर मारा, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पाई दहशत पर राहत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हनुमान चालीसा के पाठ पर विवाद: एसएसपी से मिले दोनों पक्ष, अपनी-अपनी शर्तें रख पाठ जारी रखने का किया ऐलान