फर्जी मार्कशीट दिखाकर पहले कोर्ट से की जमानत और नाबालिग लड़की को दुबारा लेकर हुआ फरार

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर । नाबालिग लड़की को भगाने के आरोपी द्वारा  फर्जी मार्कशीट बना कर जमानत लेने और दोबारा लड़की को बहला-फुसलाकर लेकर फरार हो जाने का मामला सामने आया है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

मौ. किला निवासी एक व्यक्ति ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल कर बताया कि पीपलसाना थाना भोजपुर जिला मुरादाबाद निवासी एक युवक विगत 2 फरवरी 2021 को उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगाकर ले गया था। जिसके संबंध में उसने थाना काशीपुर में धारा 363/366/506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज करवाया था जिस मामले में वह फरार चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पोखरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई

उक्त मुकदमे में जमानत लेने के लिए उक्त युवक ने जटपुरा जिला मुरादाबाद स्थित एक स्कूल से उसकी पुत्री की कक्षा 6 की फर्जी मार्क्सशीट बनवाकर उसमें उसकी जन्मतिथि 1.1.2002 दर्शाकर उसे बालिग दिखाकर कोर्ट से जमानत ले ली। इसके बाद उक्त युवक उनकी पुत्री को फिर से बहला फुसलाकर भगा कर ले गया और कानूनी कार्यवाही करने पर जान से मारने की धमकियां दे रहा है ।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में 12 तोले सोने की चोरी का 24 घंटे में खुलासा: 15 लाख के आभूषणों के साथ आरोपी जित्तू गिरफ्तार, गाड़ी खरीदने के लिए रचा था षड्यंत्र

व्यक्ति ने पुलिस से अपनी पुत्री को सकुशल बरामद करने की अपील की है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग: 16वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, 27 सितंबर की विशाल रैली के लिए ग्रामीणों से किया एकजुट होने का आह्वान

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें