फांसी के फंदे पर झूली महिला अधिवक्ता, परिजनों में मचा कोहराम

Female advocate hanged, chaos among family members

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर ।नगर के आवास विकास निवासी एक महिला अधिवक्ता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस को महिला के शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में किसी को भी मौत के लिये जिम्मेदार नहीं ठहराया है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतका मानसिक रूप से परेशान थी।

यह भी पढ़ें 👉  घास लेने गई महिला पर गुलदार का हमला, मौत; पिथौरागढ़ के भंडारीगांव में भी आदमखोर का आतंक जारी

मोहल्ला आवास विकास निवासी रीवा पुत्री तेजवीर सिंह नैनीताल में रहकर हाईकोर्ट में वकालत करती थी। वर्तमान में वह अपने घर आई हुई थी। बुधवार की रात वह खाना खाकर अपने कमरे में चली गई। जिसके कुछ देर बाद जब परिजन उसके कमरे गए तो वह फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। जिसके बाद परिजनों ने उसको नीचे उतारा और आवास विकास स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में दिखाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं हाईवे पर टुकटुक से गिरकर 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत; सिर में गंभीर चोट लगने से अस्पताल में तोड़ा दम

जिसके बाद वह उसको लेकर घर चले गए। इस दौरान घटना की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। सूचना के बाद टांडा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि मृतका के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने आत्महत्या के लिए किसी को भी दोषी नहीं ठहराया है। हालांकि मानसिक रूप से परेशान होने की बात लिखी है।