फिर दिखा हरीश रावत का खेल के प्रति प्रेम, कबड्डी के बाद अब वॉलीबॉल में आजमाए हाथ

खबर शेयर करें -

हमेशा अपने अनोखे अंदाज से सुर्खियां में रहने वाले पूर्व सीएम हरीश रावत एक बार पर मीडिया की सुर्खियों में हैं. इस बार हरीश रावत के वॉलीबॉल खेलने के शौक ने हरीश रावत को मीडिया की सुर्खियां बनी दी है.

हल्द्वानी के प्रतापपुर गौलापार में हरीश रावत ने युवाओं के साथ वॉलीबॉल खेला है. हरीश रावत का वॉलीबॉल खेलने के वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वहीं, हरीश रावत ने अपने ट्वीटर अकाउंट में भी वीडियो शेयर किया है और लिखा है कि गौलापार में नौजवानों के साथ वॉलीबॉल का आनंद लिया, अपनी पुरानी यादों को ताजा किया.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आफत की बारिश: दून, नैनीताल, चमोली और बागेश्वर में 'ऑरेंज अलर्ट', 12वीं तक के स्कूल बंद और कई नदियां उफान पर

इससे पहले भी उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का एक और वीडियो सामने आया है. इसमें वे हाथ में बैट लिए हुए बीजेपी नेताओं को खेलने की चुनौती दे रहे हैं, सप्ताह भर पहले भी चुनावी दंगल में उतरे कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत ने कबड्डी के मैदान में भी अपने दांव-पेच आजमाए थे, लालकुआं से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत अपने निर्वाचन क्षेत्र के बिंदुखत्ता में युवाओं संग कबड्डी खेलते नजर आए थे जिसका वीडियो उन्होंने ट्विटर पर भी शेयर किया था ।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में 12 तोले सोने की चोरी का 24 घंटे में खुलासा: 15 लाख के आभूषणों के साथ आरोपी जित्तू गिरफ्तार, गाड़ी खरीदने के लिए रचा था षड्यंत्र
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  पैतृक गांव करासमाफ़ी में जोशी परिवार ने किया पौधरोपण: जयंतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण और जड़ों से जुड़ने का दिया संदेश