फैक्ट्री कर्मियों ने बनाया महिला का अश्लील वीडियो, पीड़िता ने किया आत्महत्या का प्रयास

खबर शेयर करें -

रुड़की: गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में कुछ फैक्ट्री कर्मियों ने एक महिला की अश्लील वीडियो और फोटो बना ली और उसे वायरल करने की बात कहने लगे. जब महिला को इसका पता लगा तो वह आत्महत्या करने के लिए गंगनहर पहुंच गई. जहां किसी अनहोनी होने से पहले ही लोगों ने उसे बचा लिया.

बता दें कि पीड़िता ने गणेशपुर पुल से नहर में छलांग लगाने का प्रयास किया. आसपास से गुजर रहे लोगों ने शोर मचाया. शोर-शराबा होने पर कई लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और वक्त रहते महिला को गंगनहर में कूदने से रोक लिया गया. मामले की जानकारी महिला के परिजनों को दी गई.

यह भी पढ़ें 👉  विधायक निधि खर्च में गोपाल राणा अव्वल, यशपाल आर्य फिसड्डी; त्रिलोक सिंह चीमा तीसरे पायदान पर

वहीं, महिला ने बताया कि वह गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में कर्मचारी है. हाल ही में पता चला कि उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो को फैक्ट्री कर्मियों के मोबाइल में वायरल किया जा रहा है. जब उसने इस बात का विरोध किया तो उसके साथ अभद्रता की गई. बदनामी के डर से परेशान होकर वह गंगनहर में कूदकर आत्महत्या करने गई थी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. गंगनहर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि अभी मामले में कुछ स्पष्ट नहीं है. जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में अतिक्रमण पर प्रशासन का चाबुक: विश्वकर्मा मार्केट की 20 दुकानों पर चला बुलडोजर, व्यापारियों ने सामने खड़े होकर किया हंगामा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  दीपक बाली की पहल से निर्विरोध हुआ अर्बन बैंक का चुनाव, पुष्पा देवी चेयरमैन तो मनोज अग्रवाल बने वाइस चेयरमैन