बगैर जांच के अल्कोहल से देसी शराब बनती देख चढा जीएम का पारा,आबकारी इंस्पेक्टर और आसवनी इंचार्ज की लगाई जमकर फटकार

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, बाजपुर। बाजपुर चीनी मिल में बगैर जांच के अल्कोहल से देसी शराब बनाए जाने का बड़ा मामला सामने आया है। वहीं सूचना मिलने पर पहुंचे चीनी मिल के जीएम हरवीर सिंह ने अल्कोहल की टैंकर से सैंपल निकलवा कर जांच के लिए भिजवा दिया।

बता दें कि बाजपुर चीनी मिल की सह इकाई आसवनी में पंजाब से एक टैंकर में एल्कोहल लाया गया। लेकिन आबकारी इंस्पेक्टर पन्नालाल ने पंजाब से सैंपल के रूप में आए 3 बोतल में से एक बोतल को जांच के लिए देहरादून भिजवा दिया, जबकि आबकारी इंस्पेक्टर ने टैंकर में आए एल्कोहल से सैंपल नहीं लिया। वही सूचना मिलने पर बाजपुर चीनी मिल के जीएम हरवीर सिंह मौके पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने आबकारी विभाग के उच्चाधिकारियों से वार्ता की। इसके उपरांत जीएम हरवीर सिंह ने आबकारी इंस्पेक्टर और आसवनी इंचार्ज की जमकर फटकार लगाई। साथ ही उन्होंने टैंकर में आए एल्कोहल का सैंपल लेकर जांच के लिए देहरादून भिजवा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  साल में केवल रक्षाबंधन पर खुलते हैं उत्तराखंड के वंशी नारायण मंदिर के कपाट, जानिए इसके पीछे की पौराणिक कथा


वही आबकारी इंस्पेक्टर पन्नालाल ने कहा कि पंजाब आबकारी विभाग द्वारा पास करने के बाद भेजे गए सैंपल को जांच के लिए देहरादून भेजा गया है। इस दौरान चीनी मिल के जीएम हरवीर सिंह ने कहा कि पहले आबकारी इंस्पेक्टर पन्नालाल द्वारा भेजे गए सैंपल और दोबारा भेजे जा रहे सैंपल की जांच कराई जाएगी। यदि दोनों सेंपलो में भिन्नता पाई जाएगी तो कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हनुमान चालीसा के पाठ पर विवाद: एसएसपी से मिले दोनों पक्ष, अपनी-अपनी शर्तें रख पाठ जारी रखने का किया ऐलान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हादसे में घायल बेटी के इलाज के लिए मुख्यमंत्री धामी ने दी ₹1 लाख की सहायता, विधायक चीमा ने घर पहुंचकर सौंपी सहायता राशि