बच्चे का डांटने से नाराज परिजनों ने घर में घुस कर युवती पर किया हमला

खबर शेयर करें -

काशीपुर। बच्चे का डांटने से नाराज उसके परिजनों ने घर में घुस एक युवती पर ईंटो व फाबड़े से हमला कर दिया। इस दौरान आरोपितों ने युवती के मां के कान में पहने सोने के कुंडल भी छीन लिये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मां व बेटी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला अल्लीखां निवासी काजल पुत्र आनंद कुमार ने बांसफोड़ान चौकी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते रोज की सुबह करीब पौन 11 बजे मोहल्ला लक्ष्मीपुर निवासी गुलफ्शा के बच्चे को डांटा तो गुलफ्शा ने उस पर चौके से हमला कर दिया तथा इस दौरान पड़ोस में रहने वाली उसकी मां खुर्शीदा व गुलफ्शा ने गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जब वह व उसकी मां छत पर भाग गये तो खुर्शीदा क चार लड़के उसके घर में घुस आये तो फाबड़े से हमला कर दिया। इस दौरान मोहल्लेवासियों ने उन्हें बमुश्किल बचाया। इस दौरान आरोपितों ने उसकी मां के सोने के कुंडल भी छीन लिये तथा जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मां व बेटी को नामजद करते हुए अन्य लोगों के खिलाफ धारा 323, 452, 504, 506 आईपीसी में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में अतिक्रमण पर प्रशासन का चाबुक: विश्वकर्मा मार्केट की 20 दुकानों पर चला बुलडोजर, व्यापारियों ने सामने खड़े होकर किया हंगामा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के यूसीएफ कॉम्प्लेक्स में ध्वस्तीकरण पर उपखनिज खनन की शिकायत: एसडीएम रेखा कोहली ने किया औचक निरीक्षण, परियोजना प्रबंधक तलब