बनबसा : पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 101 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार
खटीमा: चंपावत पुलिस लगातार नशे के खिलाफ अभियान चला रही है. बुधवार को भी चंपावत जिले की बनबसा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. बनबसा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 101 ग्राम स्मैक बरामद हुई है. पकड़ी गई स्मैक की कीमत करीब दो लाख रुपए है.

जानकारी के मुताबिक संयुक्त टीम धनुष पुल के पास चेकिंग कर रही थी. इस दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों की रोककर तलाशी ली. इनके कब्जे से 101 ग्राम स्मैक बरामद हुई. पुलिस ने दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया
आरोपियों के नाम रामचंद्र और विकास दीक्षित हैं, जो यूपी के बरेली जिले के रहने वाले हैं. रामचंद्र के पास से 47 ग्राम स्मैक बरामद हुई है. वहीं विकास दीक्षित के पास से 54 ग्राम स्मैक बरामद हुई है. दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

