बनभूलपुरा थाना पुलिस और एसओजी की टीम ने चरस तस्कर को किया गिरफ्तार 1 किलो 10 ग्राम चरस बरामद

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: बनभूलपुरा थाना पुलिस और एसओजी की टीम ने एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से 1 किलो 10 ग्राम चरस बरामद किया है. साथ ही पुलिस ने आरोपी के पास से एक बोलेरो वाहन भी सीज किया है, जिससे चरस की तस्करी की जा रही थी.

यह भी पढ़ें 👉  पैतृक गांव करासमाफ़ी में जोशी परिवार ने किया पौधरोपण: जयंतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण और जड़ों से जुड़ने का दिया संदेश

पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धोनी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर रोडवेज बस अड्डे के पीछे जवाहर नगर के पास जब एक बोलेरो गाड़ी की रोक कर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसमें 1 किलो 10 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई. मौके से गोपाल राम निवासी खन्स्यू धारी को गिरफ्तार किया गया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आफत की बारिश: दून, नैनीताल, चमोली और बागेश्वर में 'ऑरेंज अलर्ट', 12वीं तक के स्कूल बंद और कई नदियां उफान पर

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चरस को पहाड़ से सस्ते दाम में लाकर हल्द्वानी और उसके आसपास के क्षेत्र में सप्लाई करने का पिछले काफी दिनों से काम कर रहा है. चरस की कीमत 1 लाख से अधिक की बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग: 16वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, 27 सितंबर की विशाल रैली के लिए ग्रामीणों से किया एकजुट होने का आह्वान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad