बरेली से नैनीताल घूमने आया पर्यटक हनुमानगढ़ी के पास गहरी खाई में गिरा, रेस्क्यू

खबर शेयर करें -

नैनीताल: बरेली से नैनीताल घूमने आया एक पर्यटक हनुमानगढ़ी के पास गहरी खाई में गिरने से घायल हो गया. बताया जा रहा है कि पर्यटक पेशाब करने के दौरान असंतुलित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू कर युवक को बाहर निकाला.

गौर हो कि खाई से पर्यटक के चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय निवासी पुनीत साह ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और फायरब्रिगेड की टीम ने करीब आधे घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर पर्यटक को सकुशल बाहर निकाला. जिसके बाद पर्यटक को बीडी पांडे अस्पताल भेजा गया, जहां डाक्टरों ने उसे हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर कर दिया. पुलिस के अनुसार पर्यटक का नाम रचित कुमार पुत्र विजय कुमार है, जो बरेली का रहने वाला है.

यह भी पढ़ें 👉  श्रीकृष्ण का जीवन हमें सच्चाई और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है: गोकुलानंद उपाध्याय

शनिवार को रचित कुमार बस से नैनीताल आ रहा था और सिर घूमने और उल्टी आने की परेशानी के चलते वह हनुमानगढ़ी के समीप ही उतर गया. जहां से वह पैदल ही नैनीताल को आने लगा. इसी बीच वह हल्द्वानी रोड स्थित कूड़ाखड्ड के पास लघुशंका करने के लिए रुका ही था कि उसका संतुलन बिगड़ गया और खाई में जा गिरा. गनीमत रही कि करीब 300 मीटर नीचे जाकर वह पेड़ से अटक गया. इसी दौरान इवनिंग वॉक कर रहे स्थानीय निवासी पुनीत साह ने खाई से चिल्लाने की आवाज सुनीं तो पुलिस को इसकी सूचना दी.

यह भी पढ़ें 👉  झनकट के ब्रिलियंस वर्ल्ड एकेडमी में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी: नन्हे राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने बांधी समां

मौके पर पहुंचे फायर विभाग के एफएसओ चंदन राम ने बताया कि युवक के सिर व शरीर पर चोट आई हैं. फिलहाल, वह अधिक बोलने की स्थिति में नहीं है, ऐसे में उसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ कांग्रेस नेता नंदन दुर्गापाल ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं: कहा—श्रीकृष्ण के संदेश भारतीय संस्कृति में भरते हैं नई ऊर्जा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad