बरोड़ नदी के किनारे चल रहे कच्ची शराब के कारोबार का किच्छा सीओ ने किया भंडाफोड़

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: लालपुर स्थित बरोड़ नदी के किनारे चल रहे कच्ची शराब के कारोबार का आज किच्छा सीओ ने भंडाफोड़ किया है. मौके से पुलिस ने सात भट्टियों में तैयार की जा रही शराब के साथ दो लाख लीटर लहन को कब्जे में लिया है. इसके अलावा पुलिस को कई टन लकड़ी के चट्टे भी बरामद हुए हैं. सूचना पर पहुंची थाने की टीम ने शराब को कब्जे में लेते हुए लहन को नष्ट कर दिया है.

यह भी पढ़ें 👉  साल में केवल रक्षाबंधन पर खुलते हैं उत्तराखंड के वंशी नारायण मंदिर के कपाट, जानिए इसके पीछे की पौराणिक कथा

बता दें कि किच्छा कोतवाली क्षेत्र के लालपुर में अवैध रूप से बनाई जा रही कच्ची शराब के कुटीर उद्योग का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. लालपुर टिब्बा क्षेत्र स्थित बरोड़ नदी के किनारे सीओ के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया तो शराब बना रहे आधा दर्जन माफिया मौके से फरार हो गये. तलाशी में पुलिस टीम को 7 भट्टियों में शराब बनती हुई मिली. इसके अलावा मौके पर दो लाख लीटर लहन भी बरामद किया गया. जिसे कोतवाली और लालपुर चौकी पुलिस ने मौके पर ही नष्ट कर दिया.

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: एसडीएम के नेतृत्व में सुल्तानपुर पट्टी में छापेमारी, कुंतलों नकली मावा व दूषित मिठाइयां नष्ट

इसके अलावा टीम को भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद भी बरामद हुई है. सीओ ओम प्रकाश शर्मा ने बताया की मुखबिर द्वारा सूचना दी थी कि लालपुर बरोड़ नदी में भारी मात्रा में कच्ची शराब बनाई जा रही है. जिसपर उन्होंने आज अकेले मौके पर पहुंच कर छापेमारी की तो 7 भट्टियों में शराब तैयार की जा रही थी. कई भट्टियां मौके पर तैयार की हुए मिली हैं. इसके अलावा दो लाख लीटर लहन नष्ट किया गया हैय कच्ची शराब कोतवाली के सुपुर्द कर दी गई है. खेत मालिक खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.