बस के पिछले पहिए के नीचे से अचानक जमीन खिसक गई और बस खाई की ओर लटक गई, फिर…

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश से यात्रियों को लेकर नीलकंठ जा रही एक बस के पिछले पहिए के नीचे से अचानक जमीन खिसक गई और बस खाई की ओर लटक गई।

गनीमत रही कि बस में चालक-परिचालक के अलावा कोई यात्री सवार नहीं थे। इस बीच नीलकंठ मार्ग पर कई घंटे तक वाहनों की आवाजाही बंद रही।

विगत दिनों यमकेश्वर क्षेत्र में कई अतिवृष्टि से लक्ष्मणझूला-नीलकंठ नीलकंठ मार्ग भी कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गया है। बड़ी मुश्किल से इस मार्ग पर यातायात खुल पाया है। सोमवार को हरिद्वार से यात्रियों को लेकर नीलकंठ जा रही एक प्राइवेट कंपनी की बस नीलकंठ के लिए गई थी। नीलकंठ से करीब दो किमी पहले बस चालक ने खराब सड़क को देखते हुए यात्रियों को उतार दिया, जो पैदल ही नीलकंठ के लिए चले गए। बस चालक ने इस क्षतिग्रस्त सड़क के हिस्से से बस को पार कराने की कोशिश की। तभी अचानक बस के पिछले टायर के नीचे से भूस्खलन हो गया और बस खाई की ओर लटक गई। गनीमत रही कि यहां पर एक टूटे हुए पेड़ ने बस को आड़ दे दी और जिससे बस अटक गई।

यह भी पढ़ें 👉  पांच फतह के बाद गदरपुर से जीत का छक्का जड़कर, क्या अरविंद पांडे प्रदेश में रचेंगे नया इतिहास?

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से मार्ग को खोला और किसी तरह बस को सुरक्षित सड़क पर निकाला। बस के फंसने से मार्ग पर देर सायं तक वाहन फंसे रहे। थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष सिंह कुंवर ने बताया कि देर सायं बस को सुरक्षित निकाल कर यातायात को सुचारू कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में H1N1 फ्लू का दायरा बढ़ा: प्रदेश में कुल मरीज 52 पहुंचे, दून में सबसे ज्यादा 35 मामले; डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  सैनिक कल्याण में देश के लिए 'मॉडल' बना उत्तराखंड: अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला पहला राज्य, बलिदानी परिवारों की अनुग्रह राशि में भारी बढ़ोतरी