बहन से ये कैसी नाराजगी? शादी में शामिल नहीं हुआ, विदाई से पहले कर लिया सुसाइड

खबर शेयर करें -

अपनों के बीच मनमुटाव, टकराव जिंदगी के लिए खतरनाक ही साबित होता है। भाइयों और बहनों के बीच की रार रिश्तों को तार-तार कर देती है। प्रयागराज के जार्जटाउन इलाके में शनिवार को जो कुछ हुआ, उससे हर किसी का दिल पसीज गया।

जार्जटाउन के संजय नगर में झोपड़ी पट्टी बस्ती में एक घटनाक्रम चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां रहने वाला भारतीय उर्फ मंगू (42) ने शनिवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। रात में मंगू घर में अकेला था। असल में शनिवार रात ही मंगू की बहन की शादी थी। गेस्ट हाउस में हो रही शादी में पूरा परिवार शामिल था लेकिन मंगू शामिल नहीं हुआ था। उसका अपनी बहन से झगड़ा था। सुबह से शाम तक मंगू मां और की बहन उसे मनाने आईं। पत्नी भी उसे बुलाने पहुंची लेकिन वह नहीं माना। अकेले घर में पड़ा रहा। जब सब शादी में चले गए तो उसने फांसी लगा ली।

यह भी पढ़ें 👉  अमेरिका-इजरायल साझेदारी: केवल दोस्ती नहीं, एक 'सर्वाइवल' की जरूरत, अमेरिका का आखिर इतना दुलारा क्यों है इजरायल..

देर रात परिवार के लोग जब शादी से लौटे तो मंगू को फांसी से झूलते पाया। आत्महत्या से घर में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। उसकी बहन के ससुराल वाले भी वहीं पहुंच गए। खबर पाकर जार्जटाउन पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी जार्जटाउन बृजेश सिंह के मुताबिक, मंगू पढ़ा नहीं था इसलिए सुसाइड मिलने का सवाल ही नहीं लेकिन इतना साफ है कि घर में मनमुटाव की वजह से उसने जान दे दी। वह नशा भी करता था। इसलिए घर में झगड़ा होता था।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  अंतिम सांस तक निभाई 'घातक' की भूमिका: साथी की जान बचाते हुए कैप्टन प्रशांत शहीद

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें