बहू का ससुर पर छेड़छाड़ और मुर्गी का खून पीने पर मजबूर करने का आरोप
महाराष्ट्र में एक महिला ने अपने ससुर के खिलाफ यौन उत्पीड़न करने और मुर्गी का खून पीने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है।महिला ने शिकायत में अपने पति और ससुराल पक्ष पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप भी लगाया है।शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने महिला के पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है और सास को भी मामले में नामजद किया गया है।
33 वर्षीय महिला ने शिकायत में कहा कि उसका पति नपुंसक है और उसके ससुरालजनों ने उससे यह बात छिपाई थी। महिला का आरोप है कि उसके ससुर ने उसे गर्भवती करने के लिए जबरदस्ती की थी।पीड़िता का कहना है कि जब उसने पति के नपुंसक होने की बात अपने रिश्तेदारों को बताई तो उसके ससुराल पक्ष ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया।महिला ने बताया कि पिछले तीन सालों से उसका उत्पीड़न किया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भोसारी पुलिस थाने के इंस्पेक्टर जितेंद्र कदम ने बताया, “पीड़िता के पास बैचलर की डिग्री है और उसका पति डिप्लोमा इंजीनियर है। 2018 में इनकी शादी हुई थी और पिछले चार महीनों से अलग रह रहे हैं। दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और हम शिकायतकर्ता के दावों की जांच करेंगे।”उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ उचित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें


