बहू के अवैध संबंधों के शक में मकान मालिक ने कर दी किरायेदारों की हत्या

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में एक दिल दहला देने वाली घटना में अवैध संबंधों के शक में एक व्यक्ति ने 4 लोगों जान ले ली। मारे गए लोगों में मकान मालिक की बहू और किराएदार का परिवार शामिल है।
घटना के बाद आरोपी मकान मालिक ने खुद को पुलिस के समझ सरेंडर कर दिया। उसने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बहू, किरायेदार, किरायेदार की पत्नी और उसके 2 बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। उसे किराएदार के साथ बहू के अवैध संबंधों का शक था।
आरोपी के मुंह से हत्या की बात कुबूल करते ही पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

