बाइक सवार को मौत के घाट उतारने के बाद अब आदमखोर बाघ ने कार को बनाया अपना निशाना

कार सवार ने कार को दौड़ा कर बचाई अपनी जान

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, रामनगर। विगत दिनों बाइक सवार पर हमला कर उसको मौत के घाट उतारने वाले आदमखोर बाघ ने इस बार एक कार को निशाना बनाते हुए उस पर हमला बोल दिया किसी तरह से कार सवार ने कार को दौड़ाकर अपनी जान बचाई।

मिली जानकारी के अनुसार बम्बाघेर निवासी चांदमियां पर्वतीय क्षेत्र से कपड़े का कारोबार करते हैं। बीती वह अपनी स्विफ्ट कार से वापस रामनगर आ रहे थे। लगभग 8 बजे मोहन के समीप घात लगाए बैठे बाघ ने उनकी कार के ऊपर हमला बोल दिया और उनकी कार के इंजन पर चढ़ गया।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग: घर का सामान जलकर राख, ग्रामीणों की तत्परता से बची दो मासूमों की जान

चांद मियां ने किसी तरह से कार के स्टेरिंग पर काबू पाते हुए कार को दाएं बाएं घुमाया। जिससे बाघ फिसल कर नीचे कूद गया और चांद ने अपनी कार को तेज गति से दौड़ दिया तथा मोहन बैरियर पर आकर इसकी सूचना वन कर्मियों को दी। बताते चलें की विगत 2 दिन पूर्व अल्मोड़ा से वापस आ रहे बाइक सवारों पर बाघ ने हमला कर एक युवक को मौत के घाट उतार दिया था। जिससे वहां रात के समय दो पहिया वाहनों के जाने पर रोक लगा दी है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में आबादी के पास खेत में निकला अजगर: बकरी को जकड़कर मारा, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पाई दहशत पर राहत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  सैनिक कल्याण में देश के लिए 'मॉडल' बना उत्तराखंड: अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला पहला राज्य, बलिदानी परिवारों की अनुग्रह राशि में भारी बढ़ोतरी