बाइक से जा रहे युवक को बाघ ने बनाया अपना निवाला, जंगल में मिली अधखाई लाश

खबर शेयर करें -

रामनगर: रामनगर में बाघ ने एक और शख्स की जान ले ली। यहां ठेकेदार के श्रमिक पर बाघ ने हमला कर उसे मार डाला।

बाघ श्रमिक को सड़क से खींचकर करीब सौ कदम दूर जंगल में घसीटकर ले गया। बाद में श्रमिक की अधखाई लाश जंगल के भीतर से बरामद हुई। इस घटना से कॉर्बेट प्रशासन में हड़कंप मचा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामे की कार्रवाई के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया। घटना कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के सर्पदुली रेंज की है। यहां विभाग एक ठेकेदार से पुलिया निर्माण और कच्ची सड़क के चौड़ीकरण का काम करा रहा है। ठेकेदार के साथ यूपी के मुरादाबाद में रहने वाला 26 साल का खलील पुत्र बांके भी काम करता था। बुधवार की दोपहर में वह धनगढ़ी गेट से सर्पदुली की ओर अपनी बाइक से जा रहा था। तभी डेढ़ किलोमीटर दूर कक्ष नंबर चार धनगढ़ी बीट पर उसका सामना बाघ से हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  सिडकुल में सड़क पर गदर: युवक-युवती के विवाद में चले लात-घूंसे और बेल्ट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

अधिकारियों का मानना है कि बाघ को देखकर खलील ने बाइक पर से नियंत्रण खो दिया होगा, जिसके बाद बाघ ने हमला कर उसे मार डाला। इस बीच उधर से आ रहे वन कर्मियों ने सड़क पर बाइक गिरी देखी तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। छानबीन करने पर जंगल में युवक का खून से लतपथ शव मिला। मृतक की शिनाख्त जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर हुई। बता दें कि सीटीआर में कई वनकर्मी और श्रमिक बाघ का निवाला बन चुके हैं। साल 2019 में भी ढिकाला में बाघ ने ठेकेदार के एक श्रमिक को मार डाला था। यहां आग बुझाने गया एक अन्य दैनिक श्रमिक भी बाघ का निवाला बन गया था। बीते दस सालों में बाघ कई लोगों को मार चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: दूध में थूक मिलाने के आरोपी दूधिये शाहिद अली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: दूध में थूक मिलाने के आरोपी दूधिये शाहिद अली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई