बागेश्वर : आग सेंकते समय दो मजदूर झुलसे, हालत गंभीर

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : आग सेंकते समय दो मजदूर झुलस गए हैं। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। डाक्टरों के अनुसार एक मजदूर लगभग 40 प्रतिशत जल गया है।

इन दिनों बागेश्वर-गिरेछीना मोटर मार्ग पर डामरीकरण चल रहा है। जिसमें बाहर से आए मजदूर काम कर रहे हैं। वह डोबा-धारी में रह रहे हैं। बीती देर रात ठंड अत्यधिक होने से आग सेंक रहे थे

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला के कान से सोने के कुंडल झपटने वाला पुलिस के रडार पर, तीन टीमें कर रहीं तलाश, जल्द खुलासे के संकेत

लकड़ियां गीली होने से आग जलाने के लिए डीजल डाला। आग की लपटों की चपेट में आने से 32 वर्षीय मनोहर सिंह पुत्र सीता राम निवासी गिरधरपुर, उप्र. और 22 वर्षीय राकेश पुत्र खुशाली राम, निवासी धनेती, खड़कपुर, उप्र झुलस गए। जिसमें मनोहर सिंह गंभीर रूप से झुलसे हैं। डा. रंजनी ने बताया कि गंभीर व्यक्ति के हाथ, पांव, पेट, मुंह आदि झुलसे हैं। वह लगभग 40 प्रतिशत झुलसा है। जबकि दूसरे व्यक्ति का दाएं हाथ झुलसा है। दोनों का उपचार वर्न वार्ड में किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  खनन और वन विभाग की अनूठी पहल: रामनगर की 22 हेक्टेयर वन भूमि में होगी 'संजीवनी वन' की स्थापना, मुख्यमंत्री की नीति से ₹1200 करोड़ से अधिक का राजस्व
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  पहले ही प्रयास में आयुष्मान ने हासिल की 1688वीं रैंक: नीट-यूजी में 646 अंक पाकर चमकाया नाम, अब एम्स पर है नजर