बागेश्वर : ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत, रामलीला देखकर वापस लौट रहे थे 4 दोस्त,

खबर शेयर करें -

देर रात बागेश्वर दफौट मोटर मार्ग में पुलिस लाइन बाइपास के पास एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। घटना में तीन लोगों की मौत की खबर आ रही है।

इसके अलावा एक शख्स के घायल होने की खबर है। घटना पौने दो बजे रात की है। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।कोतवाल कैलाश नेगी फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पहुँचे।रात में पहाड़ी चट्टान के बीच टार्च से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। घटना में तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी जेल परिसर के पास बड़ी वारदात की साजिश नाकाम: पीछा कर जान से मारने की धमकी देने वाले 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

कार में फंसा एक यात्री गम्भीर रूप से घायल है,सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा भी रेस्क्यू करने पहुँचे। उन्होंने बताया कि वे रामलीला देखने के बाद वापस घर लौट रहे थे। दुर्घटना में विजय सिह, रोहित सिंह, सुनील सिह की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  साल में केवल रक्षाबंधन पर खुलते हैं उत्तराखंड के वंशी नारायण मंदिर के कपाट, जानिए इसके पीछे की पौराणिक कथा

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: एसडीएम के नेतृत्व में सुल्तानपुर पट्टी में छापेमारी, कुंतलों नकली मावा व दूषित मिठाइयां नष्ट

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें