बागेश्वर के कपकोट में सरयू नदी में दो बच्चे बहे, एक बच्चे का शव बरामद

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: जनपद के कपकोट में सरयू नदी मे नहाने उतरे दो बच्चे नदी के बेग में बह गए हैं। एसडीआरएफ ने एक बच्चे का शव बरामद कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

रविवार को कपकोट हाइडिल के समीप सरयू नदी में कुछ बच्चे नहा रहे थे। इस दौरान पानी भयूं गांव दस साल के मोहित व छह वर्षीय सुमित नदी के बहाव में बह गए। आसपास के लोगों द्वारा दी गई सूचना पर पुलिस, राजस्व, फायर, एसडीआरएफ, आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंच गई। कपकोट से लेकर बागेश्वर तक तलास की गई। लगभग एक बजे एसडीआरएफ ने मोहित का शव बरामद कर लिया है जबकि सुमित की खोज जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  नगर पंचायत लालकुआं के 60 वर्ष पूर्ण कर चुके नागरिकों के लिए वृद्धावस्था पेंशन हेतु आवेदन की सूचना

रेक्सयू अभियान जारी है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि बच्चों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  दीपक बाली की पहल से निर्विरोध हुआ अर्बन बैंक का चुनाव, पुष्पा देवी चेयरमैन तो मनोज अग्रवाल बने वाइस चेयरमैन