बागेश्वर के सुन्दरढूंगा घाटी में 4 पर्यटकों की मौत, 2 लापता, द्वाली में 34 पर्यटक फंसे, कफनी ग्लेशियर गए 20 पर्यटक लापता

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद आई आपदा के जख्म गहरे होते जा रहे हैं। आपदा में मौतों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। इधर आपदा में बागेश्वर के सुन्दरढूंगा घाटी में 4 पर्यटकों की मौत हो है व 2 पर्यटक लापता है। जबकि द्वाली में 34 पर्यटकों के फंसे हुए है इसके अलावा कफनी ग्लेशियर गए 20 पर्यटक लापता बताये जा रहे है।
जनपद के सुन्दरढूंगा की साहसिक यात्रा पर गया पर्यटकों के एक दल के 4 सदस्यों की मौत हो गई है। उनके 2 साथी लापता बताए जा रहे हैं। उन्हें खोजने के लिए गुरुवार से हेलीकाप्टर के जरिए खोजबीन शुरू की जाएगी। इसके अलावा पिण्डारी ग्लेशियर की ट्रकिंग पर गए 34 पर्यटक द्वाली में सुरक्षित हैं। उन्हें भी आज रेस्क्यू किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने पिंडारी की तरफ दो टीमें भेज दी हैं। कपकोट के एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया कि सुन्दरढूंगा वेली की तरफ भी एसडीआरएफ की टीम रवाना कर दी गई है। इसके अलावा मेडिकल टीम भी रवाना हो गई है। जिला पूर्ति विभाग भोजन के पैकेट की व्यवस्था करेगा। उन्होंने बताया कि द्वाली में 8 विदेशी और 10 देशी समेत 34 लोग फंसे हुए हैं। जबकि 20 लोग कफनी ग्लेशियर की तरफ हैं। यह भी लापता हैं। इनके बारे में कोई सूचना अभी तक प्राप्त नहीं हो सकी है। इधर जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि रेस्क्यू टीम रवाना हो गई है। हेलीकॉप्टर से भी रेस्क्यू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  चैती मेले के ठेके में बड़ा खेल!करोड़ों रुपये डकार ठेकेदार हुआ फरार, आखिर किसकी शह पर खाली रह गया सरकारी खजाना?
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रानीबाग चित्रशिला घाट पर भीषण हादसा: गौला नदी में अचानक आए उफान से शवों समेत बह गईं दो चिताएं, परिजनों में हड़कंप