बागेश्वर : खेत में काम कर रहे बुजुर्ग पर जंगली सुअर ने बोला हमला, हालत गंभीर

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: मालता ढूंगा क्षेत्र में एक बुजुर्ग खेत में काम कर रहा था, इसी दौरान जंगली सुअर ने उसपर हमला कर दिया. ग्रामीणों के शोर मचाने और कुत्ते के भौंकने से सुअर वापस जंगल की ओर भाग गया, जिससे घायल व्यक्ति की जान बची. आनन-फानन में गंभीर हालत में घायल को अस्पताल ले जाया गया.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आफत की बारिश: दून, नैनीताल, चमोली और बागेश्वर में 'ऑरेंज अलर्ट', 12वीं तक के स्कूल बंद और कई नदियां उफान पर

बताया जा रहा है कि कुशाल सिंह बकरियों के साथ खेत में काम कर रहे थे, इसी बीच अचानक उन पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया. गांव के लोगों ने शोर मचाकर वहां से सुअर को भगाया. इसके बाद ग्रामीण घायल को जिला अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टर ने बताया कि बुजुर्ग को काफी गंभीर चोटें आई हैं, उनका इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग: 16वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, 27 सितंबर की विशाल रैली के लिए ग्रामीणों से किया एकजुट होने का आह्वान

ग्रामीणों ने इस घटना के बाद जंगली सुअर से निजात दिलाने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी कई बार इस प्रकार की घटनाएं गांव में हो चुकी है. जिससे आए दिन ग्रामीणों में जंगली सुअर का भय बना रहता है. लगातार विभाग को इसकी जानकारी दी जाती है पर कोई कार्रवाई नहीं होती है.

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में 12 तोले सोने की चोरी का 24 घंटे में खुलासा: 15 लाख के आभूषणों के साथ आरोपी जित्तू गिरफ्तार, गाड़ी खरीदने के लिए रचा था षड्यंत्र
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad