बागेश्वर: झिरौली पुलिस ने रात गश्त के दौरान सात किलो चरस के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: झिरौली पुलिस ने बीते शुक्रवार रात गश्त के दौरान सात किलो चरस के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

शनिवार को उन्हें न्यायालय में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने आरोपियों की कार सीज कर दी है।

बैग से सात किलो चरस बरामद

बीते शुक्रवार शाम गजरौला क्षेत्र में एक कार यूके-06-0027 में एंटीना आदि लगा था। शक होने पर कार को चेकिंग के लिए रोका। तलाशी लेने पर कार में रखे बैग में सात किलो 38 ग्राम चरस बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  पांच फतह के बाद गदरपुर से जीत का छक्का जड़कर, क्या अरविंद पांडे प्रदेश में रचेंगे नया इतिहास?

सूचना पर सीओ शिवराज राणा मौके पर पहुंचे और दोनों को थाने ले गए। जहां उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।


ये हैं आरोपितों के नाम

पकड़े गए ‘ शनिवार सुबह दोनों को न्यायालय में पेशी के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में अल्मोड़ा जेल भेज दिया। वहीं पुलिस ने आरोपियों की कार सीज कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  सैनिक कल्याण में देश के लिए 'मॉडल' बना उत्तराखंड: अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला पहला राज्य, बलिदानी परिवारों की अनुग्रह राशि में भारी बढ़ोतरी

देहरादून में होनी थी सप्लाई

थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों युवक चरस देहरादून ले जा रहे थे। थानाध्यक्ष ने पकड़ी गई चरस की कीमत करीब सात लाख आंकी है। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 15 लाख रुपये हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में H1N1 फ्लू का दायरा बढ़ा: प्रदेश में कुल मरीज 52 पहुंचे, दून में सबसे ज्यादा 35 मामले; डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

टीम में एचसीपी बालकृष्ण, जगदीश मेहरा, कांस्टेबल विनोद जोशी, राजेंद्र सिंह, उमेश पंत आदि शामिल थे। इधर, पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने कहा कि नशामुक्ति अभियान के तहत पुलिस बेहतर काम कर रही है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad