बागेश्वर : नवरात्रि को लेकर तैयार की जा रही मां दुर्गा की मूर्तियों को अराजकतत्वों ने किया खंडित, भड़का जनाक्रोश

खबर शेयर करें -

नवरात्रि को लेकर तैयार की जा रही मां दुर्गा की मूर्तियों को अराजकतत्वों ने खंडित कर दिया है, इससे जनाक्रोश भड़क गया है। सोमवार को भड़के लोगों ने कोतवाली का घेराव कर दिया और मूर्तियों को तोड़ने वाले अराजकतत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

उग्र आंदोलन की चेतावनी

श्री दुर्गा पूजा समिति नुमाइशखेत मैदान में नवरात्रि के लिए मूर्तियों का निर्माण कर रही है। मगर सोमवार सुबह ये मूर्तियां कई जगह से खंडित मिली, जिससे समिति और अन्य लोगों में आक्रोश है। उन्होंने सोमवार को कोतवाली का घेराव कर दिया और अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

यह भी पढ़ें 👉  हादसे में घायल बेटी के इलाज के लिए मुख्यमंत्री धामी ने दी ₹1 लाख की सहायता, विधायक चीमा ने घर पहुंचकर सौंपी सहायता राशि

कई जगह से खंडित की गई हैं मूर्तियां

कोतवाली पहुंचे लोगों ने बताया कि मूर्तियों का निर्माण अंतिम चरण में है, मगर अराजकतत्वों ने इन निर्माणाधीन मूर्तियों के दोनों हाथ, अंगुली, पांव और पेट खंडित कर दिया है। कहा कि बीत रात लगभग एक बजे के बाद दुर्गा पूजा पंडाल में मूर्तियों को खंडित किया गया है। यह आस्था पर चोट है। ऐसे अराजकतत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। सीसीटीवी कैमरे से अराजक तत्वों की पहचान हो सकती है।

पुलिस से रात में गश्त करने की मांग

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: एसडीएम के नेतृत्व में सुल्तानपुर पट्टी में छापेमारी, कुंतलों नकली मावा व दूषित मिठाइयां नष्ट

समिति के सदस्यों ने नगर और नुमाइशखेत मैदान की तरफ रात्रि में गश्त कराने की भी मांग की। इस दौरान अध्यक्ष बृज किशोर वर्मा, मुकेश साह, नवीन लोहनी, अश्विनी साह, शंकर लाल साह, नवीन साह गंगोला, विजय वर्मा, राहुल साह, पुष्कर सिंह, राजेंद्र उपाध्याय आदि मौजूद थे।

व्यापारियों ने भी जताया आक्रोश

इधर व्यापार मंडल के अध्यक्ष कवि जोशी ने कहा कि दुर्गा पूजा के लिए बन रही माता रानी की मूर्ति को खंडित करना बेहद अप्रिय घटना है। इस कृत्य में जो भी अराजक तत्व जिम्मेदार हैं, उसे शीघ्र गिरफ्तार किया जाए और कठोर दंड दिया जाए। उन्होंने कहा कि जन भावना के साथ खिलवाड़ करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व में शनि की मूर्ति भी चोरी हो गई थी। पुलिस ने मूर्ति मिलने का दावा किया, लेकिन अभी तक आरोपित पुलिस की नजरों से दूर है। इधर, पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस को सख्त दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी जेल परिसर के पास बड़ी वारदात की साजिश नाकाम: पीछा कर जान से मारने की धमकी देने वाले 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad