बागेश्वर : पेंशन के पैसे नहीं देने पर 90 वर्षीय रिटायर्ड फौजी पिता को बेरहमी से पीटा बेटे ने, गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: बेहद हैरान और परेशान कर देने वाला मामला बागेश्वर से सामने आया है. मामला जिले के सातचौरा गांव का है. जहां एक कलयुगी बेटा, पेंशन के पैसे नहीं देने पर रिटायर्ड फौजी पिता को बेरहमी से पीट रहा है. बेटे द्वारा पिता को पीटने का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो सोशल मीडिया में आने के बाद सैनिक संगठन ने पुलिस के कार्रवाई की मांग की. वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए बेटे को गिरफ्तार किया है.

यह भी पढ़ें 👉  सीलबंद रस के पैकेट में निकला मरी हुई छिपकली का बच्चा, नाश्ते के वक्त परिवार के उड़े होश, जांच में जुटा खाद्य विभाग

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कांडा तहसील के सातचौरा गांव निवासी रिटायर्ड सैनिक के तीन बेटे हैं. बताया जा रहा है कि पूर्व सैनिक अपनी पेंशन को तीन बच्चों के हिस्से में बांट देता है. लेकिन दूसरे नंबर का बेटा पैसे के लिए अक्सर मारपीट करता है.

वीडियो के मुताबिक, कलयुगी बेटा अपने 90 वर्षीय पिता से पेंशन के पैसे को लेकर गाली गलौज कर रहा है और मारपीट करते हुए नजर आ रहा है. वह बुजुर्ग पिता को जान से मारने की धमकी भी दे रहा है. वहीं, घटना का वीडियो वहीं किसी परिजन ने बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया.

यह भी पढ़ें 👉  कजाकिस्तान में दिखेगा दम: भारतीय जू-जित्सु टीम में नानकमत्ता की हरमंनदीप और कर्णिका का चयन, सीएम धामी ने दी बधाई

इस मामले में सैनिक संगठन ने रिटायर्ड सैनिक के साथ इस तरह का बर्ताव करने पर बेटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. पुलिस क्षेत्राधिकारी अंकित कंडारी ने बताया कि फौजी पिता को बेरहमी से पीटने के आरोप में सबसे बड़े बेटे की तहरीर पर दर्ज मुकदमे के आधार पर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  द्रोणासागर में अशोभनीय हरकतों से तीर्थ की मर्यादा तार-तार! प्रेमी जोड़ों से महिलाएं और परिवार परेशान
Ad