बागेश्वर : भालू ने ग्रामीण पर किया हमला, आई गंभीर चोटें, 15 दिनों में तीसरी घटना

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: जिले के धरमघर वन रेंज के बास्ती गांव में भालू ने बुजुर्ग पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. बुजुर्ग को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां से बुजुर्ग की गंभीर हालत को देखते हुए हल्द्वानी सुशील तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया है. भालू पिछले 15 दिनों में 3 लोगों को घायल कर चुका है. क्षेत्र में भालू की बढ़ती धमक से लोगों में दहशत का माहौल है.

घटना आज सुबह करीब नौ बजे की है. बास्ती गांव के हर सिंह महर घर से करीब 500 मीटर दूर पानी के स्रोत पर गए थे. इस दौरान अचानक भालू ने उन पर हमला कर चेहरे और हाथों को बुरी तरह से जख्मी कर दिया. उन्होंने शोर मचाकर लोगों को मदद के लिए पुकारा. इस बीच भालू उनको जख्मी कर जंगल की ओर भाग गया. बुजुर्ग का शोर सुनकर ग्रामीण दौड़ते हुए वहां पहुंचे. तब तक बुजुर्ग बेहोश हो चुके थे.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार तेज: देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; बिजली चमकने और भूस्खलन की चेतावनी

भालू के हमले की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान केदार महर ने पिथौरागढ़ के बेरीनाग अस्पताल में फोन कर एंबुलेंस मंगाई और वन विभाग को भी सूचना दी. वन रेंजर प्रदीप कांडपाल भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. बुजुर्ग को डोली की मदद से करीब दो किमी दूर सड़क पर लाया गया. जहां से उन्हें एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं, बुजुर्ग की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के सर्जन डॉ राजीव उपाध्याय ने हल्द्वानी सुशील तिवारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में प्रेमी की खुदकुशी के बाद 16 वर्षीय प्रेमिका ने लगाया फंदा: पीलीभीत के राजमिस्त्री की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम

केदार महर ने कहा कि भालू पिछले 15 दिनों में तीन लोगों पर हमला कर चुका है. उन्होंने कहा कि अगर जल्द भालू को मारा नहीं गया तो वह उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे. रेंजर कांडपाल ने बताया कि बुजुर्ग को तात्कालिक सहायता के रूप में 10 हजार रुपए की राशि प्रदान की गई है.

यह भी पढ़ें 👉  रैपिडो कैंसिल कर डंपर में लिफ्ट लेना पड़ा भारी, चंद मिनटों के सफर में दरिंदों से आबरू बचाते बचाते चली गई कांति की जान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad