बागेश्वर में एसओजी ने घर में जुआ खेल रहे 6 लोगों को 2,81,700 रुपये के साथ किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: एसओजी (स्पेशल आपरेशन ग्रुप) और कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मनीखेत में एक घर की तलाशी ली, जहां से पुलिस ने 6 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया. वहीं, मौके से जुआरियों के पास से 2 लाख 81 हजार 700 रुपये बरामद हुए.

यह भी पढ़ें 👉  नगर पंचायत लालकुआं के 60 वर्ष पूर्ण कर चुके नागरिकों के लिए वृद्धावस्था पेंशन हेतु आवेदन की सूचना

 

 

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देश पर प्रभारी एसओजी और कोतवाली पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक घर की तलाशी ली. जहां पुलिस ने कैलाश राम, विनोद सिंह शाही, महेश सिंह, प्रमोद कुमार, सुनील सिंह, योगेश गोस्वामी को जुआ खेलते हुए पकड़ा. मानीखेत में योगेश गोस्वामी के घर पर जुआ खेला जा रहा था.

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में बेटी की सगाई की दावत के लिए गोकशी: गोवंश स्क्वाड ने दो तस्करों को 20 किग्रा गोमांस के साथ किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए मौके से 2 ताश की गड्डी, 2,81,700 रुपये बरामद किए. एसओजी व पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपियो को मौके से बरामद माल के साथ गिरफ्तार किया. आरोपियों के खिलाफ कोतवाली बागेश्वर में मुकदमा दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून की आफत: कुमाऊं में मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर, देहरादून समेत 9 जिलों में भारी बारिश का 'यलो अलर्ट'
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad