बागेश्वर में डेढ़ किलो चरस के साथ विदेशी तस्कर गिरफ्तार, कोर्ट में पेशकर भेजा जेल

खबर शेयर करें -

बागेश्वर में एसओजी व कोतवाली पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक किलो 400 ग्राम चरस के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपित पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपित को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। मामला बागेश्वर जिले के कपकोट थाना क्षेत्र का है. महिला फ्रांस की रहने वाली है।

यह भी पढ़ें 👉  मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पोखरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने इस मामले में प्रेस वार्ता की थी. उन्होंने बताया कि पुलिस ने जिलेभर में अवैध नशे के खिलाफ अभियान चला रखा है. इस अभियान के तहत स्थानीय पुलिस और एसओजी टीम लगातार काम कर रही है. शनिवार को भी पुलिस उपाधीक्षक अंकित भंडारी के नेतृत्व में पुलिस चेकिंग कर रही थी. तभी उन्हें मुखबिर से विदेशी महिला के बारे में जानकारी मिली.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आफत की बारिश: दून, नैनीताल, चमोली और बागेश्वर में 'ऑरेंज अलर्ट', 12वीं तक के स्कूल बंद और कई नदियां उफान पर

जानकारी के आधार महिला उपनिरीक्षक खष्टी बिष्ट की टीम ने खाईबगड़ नया पुल तिराहे के पास संदिग्ध महिला रायर निकोल पुत्री रायर आंद्रे निवासी फ्रांस हाल निवासी कालीमठ कसार देवी जनपद अल्मोड़ा से पूछताछ की. महिला तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 1.40 किलो ग्राम चरस बरामद हुई. टीम ने मौके से आरोपी रायर निकोल को गिरफ्तार किया गया. आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है. महिला को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में अल्मोड़ा जेल भेज दिया.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग: 16वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, 27 सितंबर की विशाल रैली के लिए ग्रामीणों से किया एकजुट होने का आह्वान

 

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad