बागेश्वर : युवती की जहरीला पदार्थ गटकने से मौत, परिजनों में कोहराम

खबर शेयर करें -

बागेश्वर जिले की एक युवती की जहरीला पदार्थ गटकने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर बेस अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में पंचायतनामा भरा। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।

पुलिस के मुताबिक बागेश्वर जिला निवासी एक 21 वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ गटक लिया। जहरीला पदार्थ गटकने से युवती की हालत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए, लेकिन हालात बिगड़ता देखे डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवती को हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन बीते रविवार को उपचार के लिए युवती को बेस अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां देर शाम उपचार के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। एसआई हेमा कार्की ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल युवती ने किन कारणों से जहर गटका इसका पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के लाल ग्रुप कैप्टन गौरव कुंडलिया सम्मानित: 'ऑपरेशन सिंदूर' में उत्कृष्ट सेवा के लिए मिला 'मेंशन-इन-डिस्पैच', जनपद में खुशी की लहर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  साल में केवल रक्षाबंधन पर खुलते हैं उत्तराखंड के वंशी नारायण मंदिर के कपाट, जानिए इसके पीछे की पौराणिक कथा