बागेश्वर : रेत से लदे बगैर नंबर प्लेट के डंपर की चपेट में आने से स्कूटी चला रहे युवक की मौत

खबर शेयर करें -

बागेश्वर में रेत से लदे बगैर नंबर प्लेट के डंपर की चपेट में आने से स्कूटी चला रहे युवक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक युवक की मौत डंपर से कुचलकर हुई है। हादसे में स्कूटी सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। डंपर चालक की तलाश जारी है।

बुधवार रात करीब सवा दस बजे पिंडारी रोड में कठायतबाड़ा के पास बालीघाट की ओर से आ रहे डंपर ने सरयू पुल की ओर जा रही स्कूटी में टक्कर मार दी। डंपर के टायर की चपेट में आने से स्कूटी चला रहे महेश सिंह उर्फ मुकेश (27) पुत्र जगत सिंह मूल निवासी नेपाल, हाल निवासी ठाकुरद्वारा बागेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: एसडीएम के नेतृत्व में सुल्तानपुर पट्टी में छापेमारी, कुंतलों नकली मावा व दूषित मिठाइयां नष्ट

उसका सिर डंपर के टायर से बुरी तरह से कुचल गया था। स्कूटी में सवार पवन सिंह (35) पुत्र सुंदर सिंह निवासी आरे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा पत्नी हत्याकांड: शक में 4 बच्चों के सामने डंडों और चम्मच से पीट-पीटकर की थी हत्या, आरोपी पति काठगोदाम से गिरफ्तार

कोतवाल ने डंपर की बॉडी से स्कूटी को टक्कर लगने और युवक के टायर से कुचलने की पुष्टि की है। बताया कि हादसे में शामिल डंपर में रेत भरा हुआ है। चालक की तलाश की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक रेत के वैध या अवैध होने की पुष्टि नहीं हो सकी थी। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

बगैर नंबर प्लेट के डंपर संचालन पर उठ रहे सवाल
रात में बगैर नंबर प्लेट के रेत भरे डंपर संचालन से पुलिस और परिवहन विभाग की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि देर रात बगैर नंबर प्लेट के डंपरों से अवैध खनन का खेल होता है। उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई की मांग उठाई है।

यह भी पढ़ें 👉  दो सगी बहनों का दोहरा हत्याकांड: पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाई गुत्थी, भाई गिरफ्तार

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad