बागेश्वर : विवाहिता को दहेज के लिए बेरहमी से पीटा, केस दर्ज

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: दहेज प्रथा को रोकने के लिए कड़े कानून बनाए गए हैं, लेकिन इसका ज्यादा असर दिख नहीं रहा। पहाड़ में दहेज के लिए बेटियां सताई जा रही हैं, जलाई जा रही हैं। ताजा मामला बागेश्वर का है। जहां आरोप है कि विवाहिता को दहेज के लिए बेरहमी से पीटा गया। पीड़ित महिला अब अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है। उसके माता-पिता इतने गरीब हैं कि बेटी को इलाज के लिए हायर सेंटर तक नहीं ले जा पा रहे। पीड़ित के परिजनों ने कोतवाली में दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। पीड़ित का नाम भावना है। उसके पिता चंचल सिंह शहर के कठायतबाड़ा क्षेत्र में रहते हैं। चंचल सिंह ने बताया कि 4 मार्च 2017 को उन्होंने बेटी की शादी ऊधमसिंहनगर में रहने वाले गोपाल सिंह नगरकोटी के साथ की थी। शादी के बाद पति और ससुराल वाले भावना को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। कुछ दिन पहले भावना को उसके पति ने बेरहमी से पीटा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेहाल: बेलगढ़ नाले के उफान में बहने से बचा बाइक सवार, भूस्खलन से 25 सड़कें बंद

तब भावना किसी तरह जान बचाकर अपनी छोटी बेटी संग मायके चली आई। यहां गंभीर चोटों के कारण उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। गुरुवार को परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने बताया कि भावना के सिर में गंभीर चोटें लगी हैं। उसे हायर सेंटर ले जाने की जरूरत है, लेकिन गरीब परिजन बेटी को इलाज के लिए हायर सेंटर नहीं ले जा पा रहे हैं। परिजनों ने बताया कि भावना का स्वास्थ्य खराब है। वो खून की उल्टियां कर रही है, बार-बार बेहोश हो रही है। उन्होंने कहा कि बेटी के ससुराल वाले दहेज में 15 लाख रुपये मांग रहे हैं। बहरहाल परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने भावना के पति, सास-ससुर और ननद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हेल्पलाइन की टीम ने भी पीड़ित के पति को बुलाया है। मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  बैडमिंटन खेलते-खेलते बच्चों में हुई कहासुनी ने लिया खूनी रूप,नाबालिग ने नाबालिग के सीने में घोंपा चाकू, 12 वर्षीय मासूम ईशान की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के आंबेडकर नगर में बंद मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग: 5 लाख का सामान जलकर खाक, गनीमत रही खाली था घर