बागेश्वर : स्कूल में छात्राएं हो रही हैं बेहोश, कभी जोर-जोर से चिल्ला रही हैं तो कभी कांप रही हैं

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: जिले के जूनियर हाईस्कूल रेखौली में बीते दो दिनों से छात्राएं बेहोश हो रही हैं. दो दिनों से छात्राएं ऐसी अजीबो गरीब हरकतें कर रही हैं जिन्हें देखकर स्कूल का स्टॉफ और अभिभावक भी डरे हुए हैं. ऐसे में अब स्कूल प्रबंधन ने शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दी.

जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी भी स्कूल पहुंचे और जांच पड़ताल की. रेखौली निवासी बलबीर सिंह ने बताया कि राजकीय जूनियर हाईस्कूल रेखौली में दो दिन से छात्राएं कुछ अलग बर्ताव कर रही हैं. वो कभी अलग-अलग स्थान पर बैठकर चीख रही हैं तो कभी बालों को खोलकर कांप रही हैं. इसके अलावा कभी वो नाच भी रही हैं. ऐसे में छात्राओं की ये हालत देखकर अभिभावक और शिक्षक सभी परेशान हैं.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में H1N1 फ्लू का दायरा बढ़ा: प्रदेश में कुल मरीज 52 पहुंचे, दून में सबसे ज्यादा 35 मामले; डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

बलबीर सिंह ने बताया कि बुधवार को जैसे ही क्लास शुरू हुई, एक-एक करके करीब 15 लड़कियां चीखने-चिल्लाने लगीं. ग्रामीणों को इस बात का पता चला तो वो स्कूल में भभूति लगाने वालों को लेकर आए. कुछ देर बाद लड़कियां शांत हो गईं और उन्हें अभिभावकों को बुलाकर घर भेज दिया गया.

यह भी पढ़ें 👉  सैनिक कल्याण में देश के लिए 'मॉडल' बना उत्तराखंड: अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला पहला राज्य, बलिदानी परिवारों की अनुग्रह राशि में भारी बढ़ोतरी

इस घटना की जानकारी मुख्य शिक्षा अधिकारी गजेंद्र सोन को दे दी है. सीईओ ने बताया कि ग्रामीणों से उनको पूरे घटनाक्रम की सूचना मिली है. उन्होंने इस मामले में सीएमओ से बात की है. छात्राओं की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की एक टीम को स्कूल भेजा गया है.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग: घर का सामान जलकर राख, ग्रामीणों की तत्परता से बची दो मासूमों की जान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad