बागेश्वर : 3 स्कूली छात्राओं को अनजान शख्स से लिफ्ट लेना पड़ा भारी, पड़ा चलती कार से कूदना

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: स्कूल से घर जाती तीन छात्राओं को एक अनजान शख्स से लिफ्ट मांगना भारी पड़ गया. कार चालक छात्राओं को कार में लिफ्ट देकर घर की बजाय दूसरी सड़क पर ले जाने लगा. यह देख छात्राओं काफी डर गई और छात्राओं ने कार दूसरी सड़क पर मोड़ने पर विरोध जताया और चलती कार से कूद मार दी. वहीं पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के लाल ग्रुप कैप्टन गौरव कुंडलिया सम्मानित: 'ऑपरेशन सिंदूर' में उत्कृष्ट सेवा के लिए मिला 'मेंशन-इन-डिस्पैच', जनपद में खुशी की लहर

गौर हो कि बागेश्वर में स्कूल से घर जाती तीन छात्राओं ने एक कार चालक से लिफ्ट मांगी, जो उनके लिए भारी पड़ गया.कार चालक छात्राओं को कार में लिफ्ट देकर घर की बजाय दूसरी सड़क पर ले जाने लगा. यह देख छात्राओं काफी डर गई और छात्राओं ने कार दूसरी सड़क पर मोड़ने पर विरोध जताया और चलती कार से कूद मार दी. बताया जा रहा है कि कार चालक नशे की हालत में था. जानकारी के अनुसार कार चालक आलम सिंह से मंडलसेरा बाईपास कांडा रोड से तीन छात्राओं ने हाथ देकर लिफ्ट मांगी.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में H1N1 फ्लू का दायरा बढ़ा: प्रदेश में कुल मरीज 52 पहुंचे, दून में सबसे ज्यादा 35 मामले; डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

छात्राओं को मनकोट जाना ‌था, चालक ने तीनों को कार में बैठाया और दफौट मार्ग पर जाने लगा. वहीं घटना के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है और कार को सीज कर दिया है. चालक का मेडिकल कराने के बाद उसके खिलाफ भी चालानी कार्रवाई की गई है. वहीं एसपी अमित श्रीवास्तव ने कहा कि परिजन तहरीर देंगे तो मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  सैनिक कल्याण में देश के लिए 'मॉडल' बना उत्तराखंड: अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला पहला राज्य, बलिदानी परिवारों की अनुग्रह राशि में भारी बढ़ोतरी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad