बाजपुर : छह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 95 लाख रुपये के गबन के आरोप में किया बर्खास्त

खबर शेयर करें -

बाजपुर में सवा करोड़ रुपये के गबन के आरोप में जिले की तीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बर्खास्त कर दिया गया है। इसके अलावा तीन अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के वित्तीय अधिकारों पर रोक लगा दी गई है।

बाजपुर की छह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर 95 लाख रुपये के गबन के आरोप में जांच बैठी थी।

बाजपुर के सुल्तानपुर पट्टी, नेता नगर और आदर्श नगर के आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत छह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर टेक होम राशन प्राप्त राशि में वित्तीय अनियमितता, फर्जी फर्म व फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्रों के आधार पर अनियमितता करने का आरोप लगा था।

यह भी पढ़ें 👉  युवा व्यापारी नेता दिनेश लोहनी का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन: लालकुआं में शोक की लहर, परिजनों में मचा कोहराम

आरोपों के आधार पर जांच समिति की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से टेक होम राशन के अभिलेख मांगे गए लेकिन तीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से अभिलेख चोरी होने का हवाला देते हुए सहयोग नहीं किया गया। जांच समिति ने सीडीओ विशाल मिश्रा को छह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की रिपोर्ट सौंप दी थी।

अब केंद्रों के टीएचआर के रुपये का लेनदेन करेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

सीडीओ विशाल मिश्रा ने बताया कि वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर शिवनगर द्वितीय की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सिमरन सैफी, सुल्तानपुर पट्टी की नाहिद सुल्तान और बाजपुर की परवीन जहां को बर्खास्त कर दिया गया है। सीडीओ ने बताया कि 95 लाख की रिकवरी के लिए राजस्व विभाग से पत्राचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरों पर बड़ा प्रहार ! मिल्क पाउडर-रिफाइंड से तैयार हो रहा था ‘नकली मावा’, छापे में ढाई क्विंटल मिलावटी मिठाई बरामद

इसके अलावा सुचारु रूप से कार्य नहीं करने पर तीन अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सुल्तानपुर पट्टी के टांडा बंजारा की मेनका पंवार, नेतानगर सुल्तानपुर पट्टी की नगमा हाफिज और आदर्श नगर सुल्तानपुर पट्टी की लज्जा सैनी के वित्तीय अधिकारों पर रोक लगा दी गई है। इनके स्थान पर अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अब केंद्रों के टीएचआर के रुपये का लेनदेन करेंगी।

जिले की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रमाणपत्रों की होगी जांच

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में प्रेमी की खुदकुशी के बाद 16 वर्षीय प्रेमिका ने लगाया फंदा: पीलीभीत के राजमिस्त्री की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम

मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी करने का मामला सामने आ रहा है। अब अभियान चलाकर जिले की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी। इसके साथ ही वित्तीय अनियमितता करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बख्शा नहीं जाएगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad