बाजपुर : ट्रेन की चपेट में आने से तेंदुए की मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

खबर शेयर करें -

बाजपुर। बेरिया दौलत रोड गडरी नदी के पास रेलवे ट्रैक के किनारे मादा तेंदुए का शव मिला है। मौके पर पहुंची वन अधिकारियों की टीम ने जांच-पड़ताल कर तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

रेंजर बीएस कैड़ा ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से तेंदुए की मौत हुई है।
मंगलवार सुबह लालकुआं-काशीपुर रेलवे ट्रैक के किनारे गडरी नदी के पास रेलवे के की-मैन आशीष कुमार ने तेंदुए का शव देखा था। रेलवे के विभागीय अधिकारियों की सूचना पर तराई पश्चिमी वन प्रभाग के एसडीओ शशि देव, रेंजर भूपाल सिंह कैड़ा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जंगलात की टीम ने जांच-पड़ताल कर तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

यह भी पढ़ें 👉  मोटाहल्दू: मतदाता सत्यापन में लापरवाही का आरोप, बीएलओ पर घर-घर न जाकर पंचायत सदस्यों से काम कराने का दावा; एसडीएम से शिकायत


वन अधिकारियों ने बताया कि मृत मादा तेंदुए की उम्र करीब पांच साल होगी। तेंदुए के सिर के पास चोट के निशान है। रेंजर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को जलाकर नष्ट कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सुद्धोवाला: बजरंग दल की सूचना पर पुलिस की छापेमारी; मुस्लिम युवकों के साथ लिव-इन में रह रही थीं दो छात्राएं, तीन हिरासत में
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: नीट की तैयारी करने एमपी से आई छात्रा ने पीजी में लगाया फंदा; भाई एम्स भोपाल का छात्र, पुलिस को डायरी में मिला संदिग्ध नोट