बाजपुर : ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दो महिलाओं की मौत, 50 लोग घायल, हायर सेंटर रेफर

खबर शेयर करें -

काशीपुर: उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर में कल शाम मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 50 मजदूर घायल हो गए, जबकि 2 महिला मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. सभी घायलों को आनन-फानन में काशीपुर के सहोता और केवीआर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. घटना के वक्त ट्रैक्टर ट्रॉली में 80 मजदूर सवार थे.

बता दें जनपद ऊधम सिंह नगर के बाजपुर के ग्राम केशोवाला के पास विक्रमपुर गांव में ट्रॉली पलटने से 50 से अधिक लोग घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गये. ग्रामीणों ने निजी वाहनों से घायलों को बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है. कुछ घायलों की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. घटना में दो महिलाओं की मौत हो गयी है.

यह भी पढ़ें 👉  मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पोखरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई

बाजपुर के ग्राम भीकमपुरी निवासी बुक्सा जनजाति के लोग मजदूरी करने के लिए ग्राम विक्रमपुर स्थित राणा फार्म में गए थे. मजदूरी करके देर शाम घर वापस लौटते समय ग्राम विक्रमपुर में ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई. जिससे करीब 50 लोग घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार व ग्रामीण एकत्र हो गए. जहां भाजपा नेता व ग्रामीणों ने निजी वाहनों से घायलों को बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया.

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में 12 तोले सोने की चोरी का 24 घंटे में खुलासा: 15 लाख के आभूषणों के साथ आरोपी जित्तू गिरफ्तार, गाड़ी खरीदने के लिए रचा था षड्यंत्र

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार ने बताया उन्होंने सीएमओ को फोन से घटना की सूचना दी. साथ ही घायलों का उपचार कराने के लिए कहा. सीएमओ द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो 108 उपलब्ध कराई गई. उन्होंने बताया घायलों का उपचार किया जा रहा है. घायलों की हर संभव मदद की जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आफत की बारिश: दून, नैनीताल, चमोली और बागेश्वर में 'ऑरेंज अलर्ट', 12वीं तक के स्कूल बंद और कई नदियां उफान पर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad