बाजपुर : तीन सड़क हादसों में दो लोगों की मौत जबकि दो लोग घायल

खबर शेयर करें -

बाजपुर। तीन सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों शव सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिए हैं। इनका पोस्टमार्टम शनिवार को होगा।
हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित गांव नमूना में शुक्रवार शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार इंदिरा कॉलोनी निवासी विजय (55) गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के लाल ग्रुप कैप्टन गौरव कुंडलिया सम्मानित: 'ऑपरेशन सिंदूर' में उत्कृष्ट सेवा के लिए मिला 'मेंशन-इन-डिस्पैच', जनपद में खुशी की लहर

मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसे सीएचसी भेज दिया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


इधर किच्छा के ग्राम पुलभट्टा निवासी सुरेश (35) यहां गांव धूरिया निवासी अपने रिश्तेदार सरबन के घर आया था। सुरेश शुक्रवार शाम बाइक से घर लौट रहा था कि बेरिया दौलत मार्ग पर महोली जंगल में उसकी बाइक पोल से टकरा गई। इस कारण सुरेश घायल हो गया। सीएचसी में लाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं जिला मुरादाबाद यूपी के कस्बा बिलारी निवासी राजकुमार गांव दौलपुरी में अपने ससुराल आया था। शुक्रवार शाम बाइक से बाजार जाते समय टोपा कॉलोनी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर राजकुमार और शिवा घायल हो गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरोें ने राजकुमार को हायर सेंटर रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है।

यह भी पढ़ें 👉  हादसे में घायल बेटी के इलाज के लिए मुख्यमंत्री धामी ने दी ₹1 लाख की सहायता, विधायक चीमा ने घर पहुंचकर सौंपी सहायता राशि
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में आबादी के पास खेत में निकला अजगर: बकरी को जकड़कर मारा, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पाई दहशत पर राहत