बाजपुर : पवित्र रिश्ते को किया तार-तार, बेटे ने 65 साल की दिव्यांग मां के साथ किया दुष्कर्म

खबर शेयर करें -

बाजपुर के सुल्तानपुर पट्टी के एक गांव में बेटे ने मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को तार तार कर दिया। कमरा बंद कर एक बेटे ने अपनी मां के साथ दुष्कर्म कर डाला।

सुल्तानपुर पट्टी के ग्राम रतनपुरा निवासी दिव्यांग वृद्धा (65) घर के आंगन में सो रही थी, तभी उसका छोटा बेटा आया और मां को कमरे में सोने के बहाने ले गया। कमरा अंदर से बंद कर बेटे ने अपनी मां के साथ दुष्कर्म किया। कमरे से मां की कहराने की आवाज सुनकर बड़ा बेटा पहुंचा। काफी देर खटखटाने पर कमरा नहीं खुला।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राम प्रधान ने 36 की उम्र में पास की 10वीं; बेटे से ज्यादा अंक लाकर पेश की मिसाल

जिस पर उसने कमरे का दरवाजा तोड़कर मां को बाहर निकाला। उसके बाद वह मां को अपने कमरे में ले गया। इस दौरान उसकी आरोपी भाई से झड़प भी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। मंगलवार सुबह पीड़िता का सरकारी अस्पताल में मेडीकल परीक्षण कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: लामाचौड़ चौराहे पर बस और बाइक की टक्कर के बाद लगी भीषण आग; धू-धू कर जला वाहन, टला बड़ा हादसा

सीओ अन्न राम आर्य ने बताया कि पीड़िता के बड़े बेटे की तहरीर पर आरोपी अमन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी युवक की हरकतों से तंग आकर पांच माह पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई है।

यह भी पढ़ें 👉  एमआईईटी कुमाऊँ में 'बिजनेस समिट' का सफल आयोजन; स्टार्टअप्स की धूम, योगेश और वरुण ने जीता दूसरा स्थान