बाजपुर : यहां अस्पताल ने महिला प्रसव की वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर किया वायरल, मुख्य जिला चिकित्साधिकारी द्वारा लिया गया संज्ञान

खबर शेयर करें -

बाजपुर। एक निजी अस्पताल को प्रसव का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर डालना महंगा पड़ता नजर आ रहा है जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस हरकत को गलत बताया है।

बाजपुर के एक अस्पताल द्वारा एक महिला का पहला बच्चा आपरेशन से होने व दूसरे बच्चे का दो वर्ष बाद साधारण प्रसव कराए जाने का दावा करते हुए एक वीडियो यूट्यूब चैनल पर डाला गया। इसमें प्रसव की कुछ लाइव वीडियो में डाली गईं। इसके पीछे अस्पताल का प्रचार-प्रसार करना मकसद रहा होगा, लेकिन यही वीडियो अब अस्पताल पर कार्रवाई का कारण बन सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में चला बेहड़ का मैजिक, राजेश प्रताप ने संदीप अरोड़ा को दी करारी शिकस्त

इस संबंध में मुख्य जिला चिकित्साधिकारी डा.मनोज कुमार द्वारा संज्ञान लिया गया है। बताया गया कि महिला प्रसव एक अति गोपनीय मामला होता है, लेकिन बाजपुर में संचालित इस अस्पताल ने अति गोपनीय महिला प्रसव की वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वहीं वायरल वीडियो को पूरी तरह से गलत बताते हुए सीएमओ ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

यह भी पढ़ें 👉  घर में बंधक बनाकर युवती से दुष्कर्म: दो परिचितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, बालिग होने के हफ्ते भर बाद घटी वारदात
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  अमित बिष्ट बनकर किराए पर क्यों रह रहे थे अजीम मिया ? क्या हे असली नाम के पीछे की कहानी पुलिस जांच में जुटी