बाजपुर : लूट के बाद कैंटर चालक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

काशीपुरः बाजपुर के ग्राम कनोरा में लूट की घटना के बाद एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया. घटना की सूचना पर बाजपुर कोतवाली पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, उत्तर प्रदेश की थाना सवार पुलिस ने घटना के आरोपी को लालपुर से गिरफ्तार कर लिया है.

बता दें कि बीते दिनों रुद्रपुर से गत्ता लेकर आ रहे कैंटर चालक ने रुद्रपुर से एक व्यक्ति को बैठा लिया था. जिसके बाद कैंटर संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था. कुछ समय के बाद कैंटर उत्तर प्रदेश की मसवासी चौकी क्षेत्र में दिखाई दिया, लेकिन कैंटर चालक अलाउद्दीन के नहीं मिलने से कैंटर स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी. वहीं, बाजपुर की दोराहा चौकी पुलिस को ग्राम कनोरा में पुल के नीचे एक व्यक्ति का शव मिला. जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. सूचना मिलने पर उत्तर प्रदेश की थाना स्वार पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.

यह भी पढ़ें 👉  सैनिक कल्याण में देश के लिए 'मॉडल' बना उत्तराखंड: अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला पहला राज्य, बलिदानी परिवारों की अनुग्रह राशि में भारी बढ़ोतरी

पुलिस ने परिजनों के पहुंचने के बाद मृतक की शिनाख्त अलाउद्दीन के रूप में की. उत्तर प्रदेश पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी जसविंदर को भी गिरफ्तार कर लिया. जिसने लूट के बाद हत्या करने का जुर्म कबूला. सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि शव को बाजपुर कोतवाली पुलिस की ओर से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की जांच उत्तर प्रदेश पुलिस कर रही है. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को उत्तर प्रदेश पुलिस के सुपुर्द कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हनुमान चालीसा के पाठ पर विवाद: एसएसपी से मिले दोनों पक्ष, अपनी-अपनी शर्तें रख पाठ जारी रखने का किया ऐलान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के लाल ग्रुप कैप्टन गौरव कुंडलिया सम्मानित: 'ऑपरेशन सिंदूर' में उत्कृष्ट सेवा के लिए मिला 'मेंशन-इन-डिस्पैच', जनपद में खुशी की लहर