बाजपुर : विवाह समारोह में जूता चुराने की रस्म को लेकर घरातियों व बरातियों में जमकर हुई मारपीट

खबर शेयर करें -

बाजपुर,  विवाह समारोह में जूता चुराने की रस्म को लेकर घरातियों व बरातियों में कहासुनी हो गई। बात बढ़ी तो उनमें हाथापाई होने लगी और जमकर मारपीट हुई। घटना में चार लोगों के चोटें आई हैं जिन्हें उपजिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है

यह भी पढ़ें 👉  चरित्र शंका में पति ने दरांती से गला रेतकर की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार

थाना केलाखेड़ा क्षेत्रांतर्गत रत्ना मडैया में स्वार रामपुर उप्र से बुधवार की रात बारात आई थी। बताया जाता है कि देर सायं जूता चुराने की रस्म के पैसों को लेकर घरातियों व बरातियों के बीच कहासुनी हो गई जिनमें उस समय तो कुछ लोगों ने मामला शांत करा दिया। देर रात इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के युवाओं में गाली-गलौज हो गई और देखते ही देखते मारपीट करने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी की हत्या के इरादे से तमंचा लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार; 315 बोर का तमंचा और बाइक बरामद

घटना में दूल्हे के पिता सहित चार लोगों के चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। घायलों को पुलिस के माध्यम से सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि अभी लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  वन निगम व्यवसाई संगठन कुमाऊं मंडल का गठन: पूरन सिंह बिष्ट बने अध्यक्ष, दीप चंद्र जोशी महासचिव; आगामी निविदाओं के बहिष्कार का ऐलान