बारिश का कहर, कुमाऊ में अभी तक 26 लोग हुए अकाल मौत का शिकार, कई घायल

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: मूसलाधार बारिश ने पूरे कुमाऊं क्षेत्र में तबाही मचाई है। अब तक आपदा में दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है। मुख्ममंत्री द्वारा आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा किया गया। उन्होंने अधिकारियों को आपदा से निपटने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
पिछले 2 दिन से लगातार हो रही बारिश के चलते खैरना क्षेत्र में तीन मकान जमींदोज हो चुके हैं जबकि कई खतरे की जद में है। शिप्रा नदी से करीब बीस से ज्यादा मकानों को खतरा बना हुआ है। उधर अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर खीनापानी क्षेत्र में सड़क निर्माण में लगे भोजीपुरा, बरेली निवासी इमरान (25) तथा हसमुद (27) कि मलबे में दबकर मौत हो चुकी है। कैंची क्षेत्र में भी एक युवक की मौत की सूचना है।
यह भी पढ़े 👉 हरीश रावत ने क्षतिग्रस्त गौला पुल का किया निरीक्षण, घटनाक्रम की ली जानकारी
इसके अलावा ग्राम चौखुटा तोक दोसापानी डिग्री कॉलेज मुक्तेश्वर के पास दीवार टूटने व घर में मलवा गिरने से पांच मजदूरों की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। पुलिस ने चार घंटे के रेस्क्यू के बाद सभी शव निकाल लिए है। मृतक मजदूर धीरज कुमार कुशवाहा (24) पुत्र धीरेंद्र प्रसाद, इम्तियाज़ (20) पुत्र नुरआलम, जुम्मेराती (25) पुत्र तूफानी मिया निवासी ग्राम व पोस्ट बेलवा थाना साठी जिला पश्चिमी चंपारण बिहार, विनोद कुमार (21) पुत्र राधेश्याम व हरेन्द्र कुमार 37 पुत्र रामदार निवासी माधवपुर दुल्हापुर थाना जलालपुर जिला अम्बेडकर नगर उत्तर प्रदेश है। जबकि कांशीराम पुत्र शम्भु राम उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम बेलवा थाना साठी जिला पश्चिमी चंपारण बिहार घायल हुआ है। इधर अल्मोड़ा जनपद के भिकियासैंण में मकान में मलबा आने आनंद सिंह नेगी पुत्र मदन सिंह नेगी उम्र 60 वर्ष, तन्नू पुत्र मदन सिंह 12 वर्ष, किरन पुत्री मदन सिंह उम्र 16 वर्ष की मौत हो गई है। जबकि आपदा के चलते हीराडूंगरी में मलबा से दब के अरूमा सिंह पुत्री त्रिलोक सिंह उम्र 16 वर्ष की मौत हो गई। जबकि अल्मोड़ा जनपद में ही मलवे से दबने से लीला देवी पत्नी चंदन सिंह उम्र 52 वर्ष की मौत हो गई है।
इसके अलावा भवाली के झुतिया के सकुना में एक मकान के कमरे में पीछे की ओर से अचानक मलवा घुस गया। कमरे में 10 मजदूर सो रहे थे। जिसमें से एक तो उठकर बाहर कूद गया। जिसकी हालत गम्भीर है। वही 9 मजदूरों की मलवे में दब कर मौत हो गई। जगह-जगह मार्ग अवरुद्ध होने के कारण टीम को घटनास्थल पर पहुँचने में समय लग रहा है। पुलिस व राजस्व टीम के पहुँचने के बाद रेस्क्यू चलाया जाएगा। इधर सोमवार को चंपावत जनपद में मां बेटे की मलवे में दबने से मौत हो गई। जबकि बागेश्वर के कपकोट भनार में पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक युवक गिरीश चंद्र सिंह की मौत हो गई है। बाजपुर में नदी के बेग में किसान बह गया है।

यह भी पढ़ें 👉  चैती मेले के ठेके में बड़ा खेल!करोड़ों रुपये डकार ठेकेदार हुआ फरार, आखिर किसकी शह पर खाली रह गया सरकारी खजाना?
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी के उफान और कटाव से प्रभावित क्षेत्रों का नंदन दुर्गापाल ने किया निरीक्षण; कहा- "अस्थाई पैचवर्क नहीं, बिंदुखत्ता को चाहिए स्थाई समाधान"