बाल दिवस पर 8वीं के छात्र की स्कूल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। बाल दिवस के अवसर पर जहां पूरा देश बच्चों के प्रिय चाचा नेहरू की जयंती मना रहा था वही काशीपुर के गोविंद बल्लभ इंटरमीडिएट कॉलेज में एक दर्द विदारक घटना देखने को मिली।

गोविन्द बल्लभ पन्त इण्टर मीडियेट कालेज में कक्षा आठ के 12 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्चे के अभिभावकों को पता चलते ही वहाँ कोहराम मच गया है। मृत छात्र कक्षा आठ का बताया जाता है। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  युवा व्यापारी नेता दिनेश लोहनी का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन: लालकुआं में शोक की लहर, परिजनों में मचा कोहराम

प्राप्त जानकारी के मुताबिक गोविन्द बल्लभ पन्त इण्टर मीडियेट कालेज में कक्षा आठ के छात्र मोक्ष गुप्ता पुत्र सुबोध गुप्ता निवासी मौ रजवाड़ा आज दोपहर 12 बजे के आसपास अचानक गिर गया और बेहोश हो गया। साथी छात्रों में हड़कंप मच गया उन्होंने तुरंत स्कूल के स्टाफ को सूचित किया। बच्चे की सांस बंद हो रही थी। उसे तुरंत स्कूल में प्राथमिक चिकित्सा देने की कोशिश की गई लेकिन बच्चे ने दम तोड़ दिया। विद्यालय में छात्र की मौत की सूचना मिलते ही वहाँ काफी भीड़ एकत्रित हो गई।इधर मौके पर पहुंचे एएसपी अभय प्रताप सिंह ने स्कूल प्रबंधन व साथी छात्रों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरों पर बड़ा प्रहार ! मिल्क पाउडर-रिफाइंड से तैयार हो रहा था ‘नकली मावा’, छापे में ढाई क्विंटल मिलावटी मिठाई बरामद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरों पर बड़ा प्रहार ! मिल्क पाउडर-रिफाइंड से तैयार हो रहा था ‘नकली मावा’, छापे में ढाई क्विंटल मिलावटी मिठाई बरामद