बिंदुखत्ता के इंद्रानगर निवासी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थियों में मौत, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

लालकुआं: बिंदुखत्ता के इंद्रानगर निवासी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने कोतवाली में तहरीर देकर प्रताड़ित करने व आत्महत्या के लिए विवश करने की धराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

ग्राम पाली बग्याली पोस्ट धपोलाशेरा जिला बागेश्वर निवासी तारादत्त पुत्र श्री स्व0 बदीदत्त ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बहन पूजा उम्र 31 वर्ष का विवाह 12 वर्ष पूर्व बिंदुखत्ता के इन्द्रानगर दो काररोड़ निवासी राजकुमार के साथ सम्पन्न हुआ था। पांच फरवरी की साम को उसकी बहन की ससुराल से उसके पास फोन आया कि तुम्हारी बहन सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी आईसीयू में भर्ती है। कुछ देर बाद दुबारा फोन कर उसकी मौत की सूचना दी। सूचना के बाद जब मृतका पूजा के भाई व अन्य मायके वाले हल्द्वानी पोस्ट मार्टम हाउस पहुंच गए। मृतका के भाई ने बताया कि उसकी बहन के शरीर पर काफी चोटों के निशान थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आफत की बारिश: दून, नैनीताल, चमोली और बागेश्वर में 'ऑरेंज अलर्ट', 12वीं तक के स्कूल बंद और कई नदियां उफान पर

उन्होने आरोप लगाया कि उसकी बहन को ससुराल वालों ने प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए विवश किया है मृतका द्वारा पहले भी कई बार मायके वालों से सुसराल में उत्पीड़न होने की शिकायत की थी। मृतका के भाई द्वारा कोतवाली में उसके पति राजकुमार, ननद, सास, देवर व देवरानी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा 306 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  पैतृक गांव करासमाफ़ी में जोशी परिवार ने किया पौधरोपण: जयंतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण और जड़ों से जुड़ने का दिया संदेश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग: 16वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, 27 सितंबर की विशाल रैली के लिए ग्रामीणों से किया एकजुट होने का आह्वान